फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Seven students of Kotdwar won the JEE Mains exam

जेईई मेंस परीक्षा में कोटद्वार के सात छात्रों ने मारी बाजी

Tue, 12 Jul 2022 09:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 09:33 PM IST
विज्ञापन
Seven students of Kotdwar won the JEE Mains exam
जेईई मेंस परीक्षा मेें कोटद्वार के सात छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी है। इसमें बलूनी क्लासेज के छह छात्र-छात्राएं और सक्षम टूटोरियल का एक छात्र शामिल है। बलूनी क्लासेज के प्रणय जोशी ने 97.96 और सक्षम टूटोरियल के छात्र सुभांश नैथानी ने 97.95 पर्सेंटाइल प्राप्त किया।
विज्ञापन

सोमवार को देवी रोड स्थित बलूनी क्लासेज में आयोजित सम्मान समारोह में संस्थान की डायरेक्टर अभिलाषा भारद्वाज ने छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि जेईई मेंस परीक्षा में संस्थान के छात्र प्रणय जोशी ने 97.96 पर्सेंटाइल, अमन रावत ने 96.31, शुभ्रत शैलवाल ने 94.74, मनीष सिंह ने 91.03 पर्सेंटाइल और अक्षांश थलेड़ी ने 90.98 पर्सेंटाइल हासिल की है। बलूनी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन नवीन बलूनी और उत्तराखंड प्रभारी विपिन बलूनी ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। उधर, सक्षम टूटोरियल के डायरेक्टर कुलदीप सिंह तेजान ने बताया कि उनके संस्थान के छात्र सुभांश नैथानी ने जेईई मेंस परीक्षा में 97.95 पर्सेंटाइल प्राप्त किया है। सुभांश के पिता जवाहर नवोदय विद्यालय में सीए (चार्टेड एकाउंटेंट) और माता अध्यापिका हैं। उसने परीक्षा पास करने के लिए रोजाना छह से आठ घंटे पढ़ाई की। सुभांश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। सक्षम टूटोरियल के सेंटर कोऑर्डिनेटर मोनिका चौधरी, सुमित शर्मा, हाशिम अली, गौरव काला ने सुभांश नैथानी को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed