फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Seven people of chit fund company sued for fraud

चिट फंड कंपनी के सात लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा

Thu, 08 Oct 2020 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Seven people of chit fund company sued for fraud
नगर में लोगों का करोड़ों रुपये लेकर फरार हुई एक चिट फंड कंपनी के सात लोगों पर कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने जांच की थी।
विज्ञापन

गत 15 मई 2020 को नगर के विभिन्न क्षेत्रों के करीब दर्जनभर लोगों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर उनके साथ धोखाधड़ी होने की बात बताई थी। पीड़ितों ने बताया था कि दो साल पहले कुछ लोग उनके पास आए थे। उन्होंने यूपी के शामली निवासी एक युवक से मुलाकात कराई और एमएलएम मार्केटिंग के बारे में बताते हुए कंपनी केरियोपटो प्रोफिट इनफोटैक लिमिटेड में इनवेस्ट करने की सलाह दी। क्षेत्र के सैकड़ों लोग कंपनी से जुड़े और करोड़ों रुपयेे जमा किए। जब लोगों ने कंपनी के लोगों से उन्हें पैसा वापस दिलाने की बात कही, तो वे टालमटोल करने लगे। अपने को कंपनी का मालिक और हेड बताने वाले व्यक्ति ने पहले पार्टनर स्टेट हेड से पैसा दिलाने की बात की, लेकिन बाद में वह भी आनाकानी करने लगा।
विज्ञापन

कोतवाल नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि मामले में एसटीएफ ने संबंधित बैंकों से भी कागजात लिए। जांच में चिट फंड कंपनी के आरबीआई में पंजीकरण न होने की बात सामने आई। उन्होंने बताया कि पदमपुर सुखरो निवासी पीड़ित नीरज सिंह की तहरीर के आधार पर आरोपी नवीन मुंडेपी निवासी हल्दूखाता कोटद्वार, महेश भट्ट निवासी हरिद्वार, सौरभ मैंदोला और रिंकू नेगी निवासी मानपुर कोटद्वार, चिट फंड कंपनी के अजय कुमार निवासी काकानगर शामली यूपी, अमित पनवार निवासी शामली, अतुल कुमार शर्मा निवासी बिजनौर यूपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed