फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Service, remembrance, and spiritual congregation give a new direction to life: Kaur

सेवा, सुमिरन और सत्संग से जीवन को मिलती है नई दिशा : कौर

Sun, 13 Sep 2026 06:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 13 Sep 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
Service, remembrance, and spiritual congregation give a new direction to life: Kaur
नई टिहरी। संत निरंकारी मिशन की पहल पर संत निरंकारी सत्संग भवन बौराड़ी में एक दिवसीय जिला स्तरीय महिला संत समागम आयोजित किया गया। जिले की विभिन्न शाखाओं से पहुंची महिलाओं और बच्चों ने भजन, कीर्तन और कवितापाठ किया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता सविंद्र कौर ने कहा कि जीवन में प्रेम और भक्ति का होना जरूरी है। संत निरंकारी मिशन किसी धर्म या संप्रदाय का नाम नहीं, बल्कि आध्यात्मिक विचारधारा है। उन्होंने कहा कि सतगुरु माता सुदीक्षा के आध्यात्मिक और वैज्ञानिक संदेश को मानव कल्याण के लिए अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना जरूरी है।
विज्ञापन

सतगुरु की कृपा से जब आत्मा निरंकार परमात्मा के पावन स्वरूप को जान लेती है तो जीवन में दान और करुणा का भाव पैदा होता है। सेवा, सुमिरन, सत्संग और भक्ति से जीवन में दिव्य गुणों का विकास होता है। मिशन अपने अनुयायियों को ब्रह्मज्ञान को जीवन में उतारने और बनाए रखने के लिए सेवा, सुमिरन व सत्संग के प्रति प्रेरित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मिशन में लाखों स्वयंसेवक निरंकार सेवादल का हिस्सा हैं। मिशन की ओर से समय-समय पर समाज कल्याण, सामाजिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में विभिन्न कार्य किए जाते हैं। इस मौके पर जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह, जिला संयोजक सवल सिंह चौहान, मनोहर लाल कुडियाल, कुंदन सिंह रावत, कल्याण सिंह, रमेश रमोला, जीएस चौहान, दिलवर सिंह पंवार, पूर्व मंत्री दिनेश सिंह धनाई, कर्म सिंह तोपवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed