{"_id":"619b9e2b30c096121618f497","slug":"selection-of-teams-of-pauri-district-for-volleyball-competition-kotdwar-news-drn3967419158","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए पौड़ी जिले की टीमों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए पौड़ी जिले की टीमों का चयन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड वॉलीबाल एसोसिएशन और यूथ चैंपियन जिला वॉलीबाल एसोसिएशन देहरादून की ओर 26 नवंबर से देहरादून में होने वाली राज्य स्तरीय यूथ वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए पौड़ी जिले के अंडर-21 वर्ग की 12 सदस्यीय टीमों का चयन कर लिया गया है। बालक-बालिका दोनों वर्गों की टीमें 25 नवंबर को देहरादून के लिए रवाना होगी।
जिला वॉलीबाल एसोसिएशन पौड़ी के सदस्य सतीश मौर्या ने बताया कि गत 20 नवंबर को बालिका वर्ग के ट्रायल नवयुग पब्लिक स्कूल मोटाढांक में हुए। जबकि बालक वर्ग की टीम के चयन के लिए ट्रायल 21 नवंबर को बाल भारती पब्लिक स्कूल मोटाढांक में हुए। ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार जिले के अंडर-21 बालक और बालिका वर्ग की 12 सदस्यीय टीमों का चयन किया गया। बालिका वर्ग की टीम में शिवानी रावत, पूजा बिष्ट, निकिता बौंठियाल, अंजलि नेगी, विपाशा भारती, हिमानी, मानसी रतूड़ी, संजीवनी नेगी, काजल सकलानी, शिवानी देवरानी और हिमानी देवरानी शामिल हैं। जबकि बालक वर्ग की टीम में चिराग कुकरेती, साहिल घनसेला, विवेक थापा, नीरज, विवेक बहुखंडी, सौरव शर्मा, अभिजीत गुसाईं, आशीष सिंह रावत, साहिल नेगी, अजीत रावत और सूरज सिंह रावत शामिल हैं। चयनकर्ताओं में कोच सतीश मौर्य, तेजेंद्र रावत और नेहा सेनवाल शामिल रहे। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों को दो पासपोर्ट साइज की फोटो, आधार कार्ड और हाईस्कूल अंकपत्र की छाया प्रति एसोसिएशन के देवी मंदिर स्थित कार्यालय में जमा कराने के निर्देश दिए।