फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Seek to rid us of the new parking policy

नई पार्किंग नीति से निजात दिलाने की गुहार

Thu, 21 Apr 2016 07:10 PM IST
अमर उजाला/लैंसडौन
अमर उजाला/लैंसडौन Updated Thu, 21 Apr 2016 07:10 PM IST
विज्ञापन
Seek to rid us of the new parking policy
जनसंपर्क करते गढ़वाल सांसद भुवन चंद खंडूड़ी। - फोटो : अमर उजाला

नागरिकों की समस्याओं से रूबरू होने के लिए दिल्ली से गढ़वाल दौरे पर निकले सांसद बीसी खंडूड़ी का नगर पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। केंद्र में रक्षा संबंधी मामलों की स्थाई समिति के अध्यक्ष बीसी खंडूड़ी ने नगर भ्रमण कर जनता से संपर्क किया। संपर्क अभियान के बाद वह लोनिवि गेस्ट हाउस पहुंचे जहां उन्होंने जनता की समस्याओं को विस्तार से सुना।

विज्ञापन


नागरिकों ने सबसे पहले कैंट की ओर से लागू की गई नई पार्किंग नीति से होने वाली दिक्कतों से सांसद को अवगत कराया। कोटद्वार जीप यूनियन के अध्यक्ष एसएस रावत और जयहरीखाल यूनियन के अध्यक्ष एसएस चौहान ने उन्हें ज्ञापन देकर बताया कि नई पार्किंग नीति में पिछले वर्ष के मुकाबले टोल टैक्स में तीन गुना बढ़ोत्तरी की गई है। साथ ही बोर्ड की ओर से नई पार्किंग फीस भी लगाई गई है। कैंट बोर्ड ने कोटद्वार, गुमखाल, जयहरीखाल रिखणीखाल, द्वारीखाल सतपुली की ओर जाने वाली टैक्सियों का स्टैंड बस अड्डे से हटाकर अन्यत्र कर दिया है। इससे यात्रियों को वाहन पकड़ने के लिए एक किमी की दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


चुंडई के व्यापारी किरण बौंठियाल ने कहा कि कैंट बोर्ड की जनविरोधी नीतियों से नगर में आने वाले ग्रामीण अब दूसरी जगह जाना पसंद कर रहे है। इससे बाजार चौपट होता जा रहा है। सांसद खडूडी ने नागरिकों और प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि वे इस मामले में कैंट के उच्च अधिकारियों से वार्ता करेंगे। छावनी सदस्य राजेंद्र राणा व भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष चंडी प्रसाद व्यथित ने कैंट के स्वामित्व वाले कंपनी बाग स्कूल को सेना के नियंत्रण में दिए जाने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इससे विकास कार्य प्रभावित होंगे। इस अवसर पर विधायक दिलीप रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, जानकी डुकलान, विपन्ना जोशी,  सूर्यदेव शाह, विपिन धस्माना, भुवनेश, मुकेश अग्रवाल और अजेंद्र रावत आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed