फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Second accused of POCSO arrested in the bloody struggle of Wood Pad

लकड़ी पड़ाव के खूनी संघर्ष में मारपीट और पोक्सो का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Mon, 09 May 2022 09:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 09:33 PM IST
विज्ञापन
Second accused of POCSO arrested in the bloody struggle of Wood Pad
लकड़ी पड़ाव में बीते 13 मार्च को हुए खूनी संघर्ष में मारपीट और पोक्सो अधिनियम के दूसरे आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी को पौड़ी जेल भेज दिया है। इस मामले में पुलिस गत 24 मार्च को एक आरोपी को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

13 मार्च को लकड़ी पड़ाव में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। दूसरे पक्ष की ओर से लकड़ी पड़ाव निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी थी, जिसमें उसने आमपड़ाव के 20-25 लोगों पर धारदार हथियारों से लेस होकर उसके घर में जबरन घुसकर मारपीट करने, गाली-गलौज करने, घर में किशोरियों के साथ अभद्रता करने और एक लाख रुपये की नकदी लूटने का आरोप लगाया था। इस पर पुलिस ने पोक्सो समेत संबंधित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि मामले में सोमवार को उपनिरीक्षक दीपा मल ने आरोपी सलमान उर्फ स्टेंडर्ड पेंटर, निवासी आमपड़ाव मानपुर कोटद्वार को आमपड़ाव से गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट के आदेश पर उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जेल भेज दिया गया है। बताया कि अभी मामले में अभी अन्य आरोपियों के खिलाफ भी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed