फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Search operation launched in villages on the southern border of Uttarakhand

Kotdwar News: उत्तराखंड की दक्षिणी सीमा के गांवों में चलाया तलाशी अभियान

Fri, 22 May 2026 07:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 22 May 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
Search operation launched in villages on the southern border of Uttarakhand
वन्यजीवों व वन संपदा की सुरक्षा को लेकर वन्यजीव अपराध ब्यूरो अलर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालागढ़/कोटद्वार। वन्यजीवों व वन संपदा की सुरक्षा को लेकर वन्यजीव अपराध ब्यूरो के अलर्ट पर वन विभाग ने उत्तराखंड की दक्षिणी सीमा के गांवों और कालागढ़ क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान मेटल डिटेक्टर से संदिग्ध स्थानों पर तलाशी ली गई।
शुक्रवार को कार्बेट व अमानगढ़ टाइगर रिजर्व के अधिकारियों व कर्मियों ने संयुक्त रूप से जनपद की उत्तरी व कार्बेट की दक्षिणी सीमा पर सघन गश्त व ग्रामीण क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया। धारा, छजमलवाला, कल्लूवाला, लालबाग आदि क्षेत्रों को संवेदनशील माना गया। बाघों की सुरक्षा को लेकर वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो ने वनों में अलर्ट जारी किया है। कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला के निर्देशों पर कालागढ़ उपखंड की तीन रेंज व अमानगढ़ टाइगर रिजर्व के जंगलों की सीमा पर बसे गांव आदि में वन विभाग की टीमों का सशस्त्र चेकिंग एवं तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन

कालागढ़ के उप प्रभागीय वनाधिकारी अमित ग्वासीकोटि ने बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेशों पर वनों को आग से बचाने, वन्यजीवों की तस्करों से सुरक्षा आदि को लेकर वनों की सीमा पर बसे गांवों में सघन चेकिंग और तलाशी अभियान जारी है। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर की सीमा पर विशेष निगरानी बरती जा रही है। इस दौरान कालागढ़ के वन क्षेत्राधिकारी नंदकिशोर रूवाली, सरत सिंह बिष्ट, सोहन सिंह पटवाल, प्रदीप सिंह, बब्लू सिंह, राहुल सिंह, रितेश कंडपाल व अमानगढ़ के बाकर रजा, फूल सिंह, गौरव कुमार, विकास कुमार, मनोज कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
फोटो समाचार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed