फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   SDRF rescued two youths from the ditch

ांच घंटे के रेस्क्यू के बाद दो युवकों को गहरी खाई से बाहर निक-ला

Sun, 09 Feb 2020 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
SDRF rescued two youths from the ditch
दुगड्डा-लैंसडौन रोड पर डेरियाखाल के पास शनिवार रात खाई में गिरे दो युवकों को एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने बाहर निकाला लिया है। दो घायलों को 108 से राजकीय बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

लैंसडौन थाना प्रभारी सूरत शर्मा ने बताया कि कोटद्वार के कामरूप नगर निवासी संजय रौथाण (40) पुत्र महावीर सिंह, दीपक ध्यानी (38) पुत्र विश्वानंद ध्यानी अपने किसी परिचित के घर रिखणीखाल गए हुए थे। शनिवार शाम को उनको रिखणीखाल से कोटद्वार के लिए कोई वाहन नहीं मिला तो वे लैंसडौन की ओर जाने वाले एक वाहन में सवार होकर डेरियाखाल तक पहुंच गए। वे डेरियाखाल से कोटद्वार के लिए पैदल ही चलने लगे। रात के करीब 12 बजे रास्ते में अचानक संजय रौथाण का पैर फिसला और वह खाई में गिरने लगा। उसको बचाने के लिए दीपक ने उसका हाथ पकड़ा, लेकिन वह भी उसके साथ गहरी पथरीली खाई में जा गिरा। लोगों ने घटना सूचना लैंसडौन पुलिस को दी। पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद एसआई सूरत शर्मा, 108 कर्मी उपेंद्र रावत और एसडीआरएफ की टीम ने सुबह पांच बजे दोनों युवकों को खाई से निकालकर राजकीय बेस अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed