फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   SDRF gave satellite phones to six gram panchayats

एसडीआरएफ ने छह ग्राम पंचायतों को दिए सेटेलाइट फोन

Mon, 17 Aug 2020 09:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
SDRF gave satellite phones to six gram panchayats
राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) ने सोमवार को संचार समस्या से जूझ रहे यमकेश्वर ब्लाक के 6 ग्राम पंचायत के प्रधानों को सेटेलाइट फोन दिए।
विज्ञापन

सोमवार को एसडीआरएफ पुलिस मुख्यालय देहरादून से आए उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार ने यमकेश्वर ब्लाक के 6 ग्राम पंचायतों ताछला, रामजीवाला, बंचूरी, रिखेड़ा, ढुंगाधार, अमोला के ग्राम प्रधानों को सेटेलाइट फोन दिए। बताया कि इन गांवों में संचार की समस्या बनी रहती है, जिससे खासकर आपदा के समय सूचनाएं मिलना मुश्किल हो जाता है। इस अवसर पर बीडीओ यमकेश्वर अपर्णा बहुगुणा, कनिष्ठ प्रमुख विजय पाल सिंह नेगी, ग्राम प्रधान आरती (ताछला), संतोषी देवी (ढुंगाधार), अंजू देवी (रामजीवाला), विनीता देवी (बंचूरी), पल्लवी देवी (रिखेडा), अनुराग अमोली (अमोला), एडीओ पंचायत धन सिंह नेगी, एसआई एसडीआरएफ संदीप सिंह, राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed