{"_id":"66d73e2111695806110ff202","slug":"sdm-sir-lekhpal-has-not-been-sitting-in-the-post-since-last-one-year-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-492734-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: एसडीएम साहब, एक साल से चौकी में नहीं बैठ रहे लेखपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: एसडीएम साहब, एक साल से चौकी में नहीं बैठ रहे लेखपाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। सनेह क्षेत्र के नागरिकों ने कुंभीचौड़ पटवारी चौकी में लेखपाल को नियमित रूप से बैठने के लिए निर्देशित करने की मांग उठाई है। उन्होंने इस संबंध में एसडीएम सोहन सिंह सैनी को ज्ञापन सौंपकर दिक्कत बताई।
ग्रामीणों ने कहा कि सनेह पट्टी के अंतर्गत रतनपुर, कुंभीचौड़ और सनेह वार्ड आते हैं और कुंभीचौड़ में पटवारी चौकी भी है। कहा कि एक साल से चौकी में तैनात लेखपाल चौकी में नहीं रह रहे हैं, जिस कारण क्षेत्र के नागरिकों को वृद्धावस्था पेंशन समेत अन्य कार्य कराने के लिए तहसील के चक्कर काटने को मजबूर होना पड़ रहा है। कहा कि लेखपाल कभी तहसील में भी नहीं मिलते हैं, जिससे क्षेत्रवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेखपाल के न रहने से पटवारी चौकी के चारों और झाड़ियां उग गई हैं। ज्ञापन में उन्होंने लेखपाल को पटवारी चौकी में नियमित रूप से बैठने के लिए निर्देशित करने की मांग की है। ज्ञापन भेजने वालों में नत्थू सिंह अधिकारी, जगत सिंह चौहान, शिवचरण सिंह रावत, हरेंद्र सिंह रावत, हुकुम सिंह रावत, पान सिंह अधिकारी, किशन सिंह अधिकारी, नरेंद्र सिंह नेगी और विनीता सेमवाल आदि शामिल रहे।