फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   SDM fast prisoner smash.

एसडीएम ने कैदी का अनशन तुड़वाया

Sun, 11 Sep 2016 09:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी।
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी। Updated Sun, 11 Sep 2016 09:36 PM IST
विज्ञापन

रिहाई की मांग पर सात दिन से भूख हड़ताल कर रहे आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी का आंदोलन उपजिलाधिकारी की पहल पर समाप्त हो गया। 14 साल की कैद भुगत चुके कुछ कैदियों की रिहाई को आधार बनाकर जिला कारागार हरिद्वार में चार सितंबर से आजीवन कारावास की सजा काट रहे कुछ कैदी आमरण अनशन पर बैठ गए थे।

विज्ञापन


उपजिलाधिकारी पीएल शाह ने बताया कि जिला ऊधमसिंह नगर के किच्छा थाना क्षेत्र के हसनपुर (चांचर) निवासी सेवा सिंह पुत्र जगतार सिंह भारतीय दंड संहिता 302 का मुजरिम है। वर्ष 2002 के करीब से जिला कारागार हरिद्वार में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। पिछले दिनों 14 साल की सजा काट चुके कुछ कैदियों को रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन


चूंकि सेवा सिंह और कुछ अन्य कैदियों को भी सजा काटते हुए 14 साल हो गए थे। इसी को आधार बनाते हुए चार सितंबर 2016 को सेवा सिंह और जेल में बंद कुछ और कैदी हरिद्वार जेल में ही भूख हड़ताल पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर सेवा सिंह को हरिद्वार जिला कारागार से जिला कारागार पौड़ी शिफ्ट कर दिया गया। शनिवार रात उपजिलाधिकारी एवं जेल सुपरिंटेंडेंट पीएल शाह ने सेवा सिंह को उसकी मांग को शासन को भेजने का आश्वासन दिया। इसके बाद उसने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया।


क्या है नियम
सजा माफी के लिए अपराधी या उसके परिवार की ओर से जेलर के माध्यम से आईजी जेल को प्रार्थना-पत्र भेजा जाता है। आईजी जेल के माध्यम से प्रार्थनापत्र को शासन को भेजा जाता है। शासन में विचार-विमर्श के बाद सजा माफी या बढ़ाने पर सुनवाई होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed