फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Scooter rider injured in truck collision, Refer

ट्रक की टक्कर में स्कूटी सवार घायल, रेफर

Wed, 21 Aug 2019 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
Scooter rider injured in truck collision, Refer
दुगड्डा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटद्वार और दुगड्डा के मध्य आमसौड़ के समीप ट्रक की टक्कर से स्कूटी में सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए यहां बेस अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

दुगड्डा चौकी प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि लैंसडौन निवासी रोहित (36) पुत्र दयाधर बुधवार सुबह अपनी स्कूटी से लैंसडौन से कोटद्वार जा रहा था। रास्ते में आमसौड़ से आगे एक मोड़ पर कोटद्वार से दुगड्डा की ओर जा रहे ट्रक ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक चालक द्वारा उसे उपचार के लिए कोटद्वार बेस अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रोहित की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed