फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Science teacher Mahendra Rana honored with National Best Science Teacher Award

Kotdwar News: विज्ञान शिक्षक महेंद्र राणा नेशनल बेस्ट साइंस टीचर अवार्ड से सम्मानित

Sun, 12 Jan 2025 01:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Science teacher Mahendra Rana honored with National Best Science Teacher Award

विज्ञापन
कोटद्वार। द्वारीखाल ब्लॉक के अंतर्गत जीआईसी किनसुर के भौतिक विज्ञान प्रवक्ता महेंद्र सिंह राणा को बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि उत्पन्न करने व विज्ञान के प्रचार प्रसार के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए नेशनल बेस्ट साइंस टीचर अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
रमन साइंस एंड टेक्नोलॉजी एपीजे अब्दुल कलाम राष्ट्रीय काउंसलिंग ऑफ यंग साइंटिस्ट की ओर से पांचवां भारतीय विज्ञान प्रौद्योगिकी महोत्सव मध्य प्रदेश के मैकरो विजन अकादमी बुरहानपुर में शनिवार को आयोजित किया गया। इस विज्ञान महोत्सव में देश भर के बच्चों व शिक्षकों ने विज्ञान से संबंधित मॉडल, क्रिया विधि, क्विज आदि प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

महोत्सव में देशभर से चयनित पांच शिक्षकों को नेशनल बेस्ट साइंस टीचर अवार्ड से सम्मानित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि इसरो के पूर्व साइंटिस्ट और विभिन्न विज्ञान संबंधी संस्थाओं के वैज्ञानिकों ने जीआईसी किनसुर में कार्यरत भौतिक विज्ञान प्रवक्ता महेंद्र सिंह राणा को उक्त अवार्ड से सम्मानित किया। महेंद्र राणा अनेक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर चुके हैं। इससे पूर्व वह उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार, उत्तराखंड गौरव रत्न, विज्ञान प्रसार सम्मान आदि प्राप्त कर चुके है। महेंद्र राणा ब्लॉक विज्ञान, राष्ट्रीय बाल विज्ञान, यूसर्क विज्ञान, विद्यार्थी विज्ञान मंथन समन्वयक राष्ट्रीय बाल गणित अकादमी उत्तराखंड निदेशक की जिम्मेदारी भी देख रहे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह नेगी, प्रधानाचार्य गोपाल सिंह समेत समस्त स्टाफ ने उनकी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed