{"_id":"68ceddc4cd306e50d60992fd","slug":"schools-should-have-complaint-boxes-to-address-girl-students-problems-and-report-them-to-the-police-asp-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-793594-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं की समस्या के लिए स्कूल में हों शिकायत पेटी, पुलिस को बताएं समस्या : एएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं की समस्या के लिए स्कूल में हों शिकायत पेटी, पुलिस को बताएं समस्या : एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। आधुनिक समय में छात्राएं भी किसी से कम नहीं हैं। छात्राओं की समस्या के लिए स्कूलों में शिकायत पेटी होनी चाहिए। छात्राएं समस्याएं शिक्षकों के अलावा पुलिस को भी बताएं। पुलिस गोपनीय तरीके से उनका समाधान करती है। यह बातें पुलिस की पाठशाला में एएसपी ने कहीं।
शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से नगर क्षेत्र के श्री गुरु रामराय पब्लिक स्कूल पौड़ी में महिला अपराधों व युवाओं में नशे की प्रवृत्ति, समस्या व समाधान विषय को लेकर पुलिस की पाठशाला आयोजित हुई। पाठशाला में मुख्य अतिथि एएसपी संचार अनूप काला ने छात्राओं को उनके अधिकारों की जानकारियां दीं। उन्होंने कहा कि कोई भी यदि किसी छात्रा को प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप में परेशान करता है तो पुलिस को इसकी जानकारी समय से दें। उन्होंने युवाओं में नशा व नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता जताई। कहा, छात्र यदि स्कूली जीवन से नशा व नशेड़ियों की संगत में हैं तो पुलिस को बताएं। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से किसी युवा की जिंदगी संवर सकती है और वह नशे की लत से बच सकता है। उन्होंने मोबाइल चलाने के दौरान अनचाहे संदेश, कॉल व लॉटरी जैसे प्रलोभनों के झांसे से बचने की सलाह दी।
वहीं प्रधानाचार्य मुकेश चंद्र पोखरियाल ने बच्चों को मोबाइल गेमिंग के बजाय भौतिक खेलों से शारीरिक रूप से सशक्त होने के लिए प्रेरित किया। कहा कि बच्चे छात्र जीवन से ही भविष्य के लिए लक्ष्य निर्धारित कर पठन पाठन पर विशेष जोर देें। इस मौके पर वरिष्ठ शिक्षाविद यशोदा जदली, महिपाल बोरा, प्रीतम सिंह, मनीष तोपाल, कमल बिष्ट, ममता कुंवर, आशीष नौटियाल, प्रेम सिंह रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
बच्चों को बताई आग से निपटने की तकनीक
पुलिस की पाठशाला के दौरान पौड़ी फायर पुलिस ने बच्चों को विभिन्न प्रकार के आग व उससे निपटने की वैज्ञानिक तकनीकें बताई। फायर अफसर भूपेश त्यागी ने ए, बी, सी व डी प्रकार के फायर सिलिंडरों के संचालन व रखरखाव के बारे में बताया। साथ ही छात्रों व शिक्षकों को रसोई गैस सिलिंडर में आग लगने की घटना पर नियंत्रण पाने की विधियां बताईं। उन्होंने प्रयोगात्मक रूप से छात्रों व शिक्षकों को रसोई गैस सिलिंडर को बुझाने का अभ्यास करवाया।