फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   School's security wall collapsed due to rain

बारिश से ढही स्कूल की सुरक्षा दीवार

Mon, 10 Oct 2022 11:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 11:01 PM IST
विज्ञापन
School's security wall collapsed due to rain
बारिश के कारण बीरोंखाल ब्लॉक में तीन सड़कें पुश्ता ढहने और मलबा आने से बंद हो गई हैं। काशीपुर-बुआखाल हाईवे दिनभर बंद रहा। रिखणीखाल ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटड़ी की सुरक्षा दीवार ढह गई।
विज्ञापन

रविवार रात को हुई बारिश से रिखणीखाल ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटड़ी के प्रवेश द्वार से लगी करीब 15 मीटर सुरक्षा दीवार ढह गई। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक बिष्णुपाल सिंह नेगी ने बताया कि दीवार ढहने की सूचना जिला आपदा प्रबंधन, शिक्षा विभाग सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों को दे दी गई है।
विज्ञापन

एनएच खंड लोनिवि धुमाकोट के सहायक अभियंता एमसी पांडे ने बताया कि मलबा हटाने के लिए शंकरपुर और मर्चूला के मध्य दो जेसीबी लगाई गई हैं। पौड़ी गढ़वाल जनपद की सीमा में मर्चूला से रामनगर की ओर करीब एक किमी दूरी पर भी सड़क बाधित रही। दोपहर बाद धनगढ़ी व भकराकोट नदियों का जलस्तर कम होने के बाद हाईवे पर यातायात सुचारू हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीरोंखाल ब्लॉक के ग्राम जाखणी में रसिया महादेव को जोड़ने वाली मैठाणाघाट-जाखणी-रसिया महादेव सड़क का पुश्ता ढह गया। लोनिवि बैजरो के अधिशासी अभियंता विवेक सेमवाल ने बताया कि जेसीबी मशीन लगाकर बंद मार्गों को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed