फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Saurabh received a grand welcome upon reaching Kotdwar

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए चयनित होने पर सौरभ का हुआ सम्मान

Sat, 08 Feb 2020 09:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Saurabh received a grand welcome upon reaching Kotdwar
भाबर क्षेत्र के मोटाढांक में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति में चयन होने पर छात्र सौरभ सैनी को सम्म? - फोटो : KOTDWAR
अमर उजाला अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए चयनित होने और लोकसभा अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किए जाने के बाद कोटद्वार पहुंचे छात्र सौरभ सैनी का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने उसको फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिल्ली में अमर उजाला की ओर से आयोजित कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला द्वारा सम्मानित होने के बाद शनिवार को अपने घर पहुंचने पर लोगों ने उसका ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। भाबर क्षेत्र के पदमपुर मोटाढांक में आयोजित कार्यक्रम में मोटाढांक स्थित रोहित अग्रवाल विद्या मंदिर के छात्र सौरभ सैनी को स्थानीय जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और लोगों ने फूल मालाओं के साथ स्वागत कर सम्मानित किया। इस अवसर पर व्यवसायी अमित अग्रवाल ने कहा कि सौरभ के पिता चांदपुर निवासी पूरन सैनी उमराव नगर में किराए की दुकान में रजाई, गद्दे का व्यवसाय करते हैं। सुविधाओं के अभाव में भी छात्र सौरभ ने बेहतरीन प्रदर्शन कर अपने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वह क्षेत्र के अन्य छात्र-छात्रों के लिए प्रेरणा बने हैं। बच्चों को सौरभ से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर समाजसेवी हर्षवर्द्धन बिंजोला, अमरदीप गुंसाई, दीपक रावत, वीरेंद्र नेगी, गबर नेगी, सोहन नेगी, सुरदीप गुंसाई, अमोद, कैलाश ईस्टवाल, वरुण ईस्टवाल, भक्ति बर्थवाल आदि ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed