फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Satpal Maharaj inaugurated and laid the foundation stone of various schemes

सतपाल महाराज ने विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया

Thu, 28 Oct 2021 06:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
Satpal Maharaj inaugurated and laid the foundation stone of various schemes
पाबौ के पिनानी में ग्रोथ सेंटर समेत विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करते पर्यटन मंत्र - फोटो : KOTDWAR
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज में बृहस्पतिवार को पाबौ ब्लाक के पिनानी में एग्रीविजनेस ग्रोथ सेंटरों के लोकार्पण के साथ ही विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सतपाल महाराज ने पाबौ ब्लाक में जलागम विभाग के कोटली में 35 लाख, पिनानी में 15 लाख की लागत से बने एग्रीविजनेस ग्रोथ सेंटर के नव-निर्मित भवन एवं 25 लाख की धनराशि से बने आरओ प्लांट और 35 लाख की 10 मशीनों के साथ ही पांग में 10 लाख की लागत से बने कलेक्शन सेंटर का लोकार्पण किया। जिला योजना के अंतर्गत 25.90 लाख रुपये बनने वाले 5 किमी पिनानी मार्ग से नौगुडू तक मार्ग का शिलान्यास करने के अलावा राजकीय इंटर कालेज चम्पेश्वर में 10.17 लाख से निर्मित गढ़ी गांव मल्ला पेयजल योजना, 12.98 लाख रुपये की गढ़ी गांव तल्ला फेज-1 का लोकार्पण किया। झंगरबौ में 121.63 लाख की लागत से 5.16 किमी पाबौ-दमदेवल मार्ग का शिलान्यास, सन्यो, चंपेश्वर में विधायक निधि से निर्मित कार्यों और 15.68 लाख की लागत से निर्मित सन्यो पेयजल योजना फेज-1 का लोकार्पण किया। पिनानी में आयोजित समारोह में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि ग्रोथ सेंटरों की स्थापना पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों के अनुरूप सुदूरवर्ती क्षेत्रों के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इस अवसर पर भाजपा पोखडा मंडल अध्यक्ष महिपाल नेगी, पिनानी की प्रधान ममता देवी पोखरियाल, वीरेंद्र सिंह, सुधीर, सतेंद्र सिंह, शैलेन्द्र दर्शन, पंकज, विनोद सिंह, पुरुषोत्तम, दीपक सिंह, महाराज सिंह, वीरेन्द्र प्रसाद, सरोजनी नेगी, जलागम प्रबंधन विभाग गढ़वाल के परियोजना निदेशक सनातन एवं उप परियोजना निदेशक रविकांत मिश्रा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed