फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Sarvodayi Sevaks came out against government occupation of Sarvaseva Sangh in Varanasi

Kotdwar News: वाराणसी में सर्वसेवा संघ पर सरकारी कब्जे के विरोध में उतरे सर्वोदयी सेवक

Mon, 31 Jul 2023 06:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 06:06 PM IST
विज्ञापन
Sarvodayi Sevaks came out against government occupation of Sarvaseva Sangh in Varanasi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कोटद्वार। वाराणसी (यूपी) में सर्वसेवा संघ पर सरकारी कब्जा करने का विरोध करने वाले गांधीजनों की गिरफ्तारी से आक्रोशित कोटद्वार के सर्वोदय सेवकों ने यूपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर कब्जा रुकवाने की मांग की।
सोमवार को सर्वोदयी सेविका शशि प्रभा रावत के नेतृत्व में सर्वोदयी मंडल के सदस्य कोटद्वार तहसील पहुंचे। उन्होंने उपजिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने तहसील के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ओमप्रकाश पांथरी को राष्ट्रपति के लिए ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर वक्ताओं ने सरकार पर गांधीजनों को परेशान करने का आरोप लगाया। कहा कि वाराणसी (यूपी) में सर्वसेवा संघ का मामला कोर्ट में विचराधीन होने के बावजूद संघ कैंप को जबरन खाली करवाकर कब्जा किया गया है, जो कि पूरी तरह अवैधानिक और निंदनीय है। उन्होंने राष्ट्रपति से मामले में तत्काल हस्तक्षेप करते हुए कब्जा रोकने और वापस दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

इस अवसर पर गढ़वाल सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष विनय किशोर रावत, महासचिव सुरेंद्र लाल आर्य, गोविंद डंडरियाल, स्नेह दीप, नेत्र सिंह रावत, राकेश अग्रवाल, गौरव रावत, श्रद्धासुमन नेगी, राजेंद्र जजेड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
- फोटो समाचार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed