फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Sarvodaya worker Man Singh Rawat was remembered on his 98th birth anniversary.

Kotdwar News: 98वीं जयंती पर याद किए गए सर्वोदय सेवक मान सिंह रावत

Sat, 24 Jan 2026 07:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 24 Jan 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
Sarvodaya worker Man Singh Rawat was remembered on his 98th birth anniversary.
कण्वघाटी/कोटद्वार। सर्वोदय सेवक स्व. मान सिंह रावत की 98वीं जयंती बोक्सा जनजाति बालिका विद्यालय हल्दूखाता में मनाई गई।
विज्ञापन

गढ़वाल सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्रलाल आर्य ने मान सिंह रावत के सामाजिक कार्यों, गांधीवादी विचारों, शराबबंदी आंदोलन आदि की चर्चा करते हुए कहा कि समाज मान सिंह रावत का ऋण नहीं उतार सकता। कण्वाश्रम ग्राम स्वराज समिति के सचिव नेत्र सिंह रावत ने उनके सीमित संसाधनों में अपना जीवन निर्वाह करने की आदतों को उनके जीवन की वास्तविक घटनाओं के माध्यम से साझा किया। मान सिंह शशिप्रभा सर्वोदय सेवा ट्रस्ट के सचिव दीपक कुकरेती एवं डू समथिंग सोसाइटी के अध्यक्ष प्रकाशचंद्र कोठारी ने मान सिंह रावत के नशा मुक्त उत्तराखंड के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की।

कण्वाश्रम ग्राम स्वराज समिति के अध्यक्ष विनय किशोर रावत, मंजू रावत ने उनके साथ बिताए गए पलों को साझा किया। शूरवीर सिंह खेतवाल ने उनकी सादगी व समानता की भावना पर विचार रखे। इस अवसर पर विजेंद्र सिंह रावत, यशपाल सिंह बिष्ट, स्नेहदीप रावत, गौरव रावत, मंजू देवी, आशा देवी, प्रीति, बबीता, आकाशदीप, दिव्यांश, आद्विक आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed