{"_id":"612269e28ebc3e79c43fa364","slug":"sarthak-won-in-online-sanskrit-competition-kotdwar-news-drn388174816","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन संस्कृत प्रतियोगिता में सार्थक ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन संस्कृत प्रतियोगिता में सार्थक ने मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की ओर से आयोजित प्राथमिक वर्ग की जनपद स्तरीय ऑनलाइन संस्कृत प्रतियोगिता में सेंट जोसेफ कान्वेंट स्कूल कोटद्वार के छात्र सार्थक कंडवाल ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में 121 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इसमें से 52 छात्रों के गीत, श्लोक व मंत्र का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रचारित किया गया।
पौड़ी जनपद के सह संयोजक कुलदीप मैंदोला एवं संयोजक रोशन गौड़ ने बताया कि उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की ओर से 7 से 16 अगस्त तक छात्रों की प्रस्तुति को सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था। शनिवार को कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रोफेसर देवी प्रसाद त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि अनीता जोशी एवं मुख्य अतिथि स्वामी हरिचेतनानंद महाराज, कोषाध्यक्ष कन्हैया राम सार्की एवं मुख्य संयोजक डॉ. आनंद भारद्वाज, राज्य सह संयोजक किशोरीलाल रतूड़ी, राज्य संयोजक डॉ. हरीश चंद्र गुरुरानी ने सभी 13 जनपदों के परिणामों की घोषणा एक साथ की। पौड़ी में 5 छात्र-छात्राओं ने स्थान प्राप्त किया। इसमें सेंट जोसेफ कान्वेंट स्कूल कोटद्वार के सार्थक कंडवाल ने संस्कृत गीत प्रतियोगिता में सर्वाधिक 169 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय जयहरीखाल पौड़ी गढ़वाल की छात्रा कुमारी चित्रा पाठक ने 158 अंक प्राप्त कर द्वितीय, मदरलैंड अकादमी कोटद्वार के छात्र अथर्व ध्यानी ने 155 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। महर्षि कण्व विद्या निकेतन कोटद्वार के छात्र प्रणव बलूनी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटडी रिखणीखाल पौड़ी की छात्रा गौरव रावत को श्लोक प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कार मिला। विजेता प्रतिभागियों को नकद धनराशि और प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया जाएगा।