फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Sardhana MLA Sangeet Som Teka Siddhbli prayers in the temple

सरधना के विधायक संगीत सोम ने सिद्धबली मंदिर में टेका मत्था

Thu, 21 Jul 2016 09:50 PM IST
अमर उजाला/कोटद्वार।
अमर उजाला/कोटद्वार। Updated Thu, 21 Jul 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन

यूपी में वर्ष 2013 के मुजफ्फरनगर के दंगों में चर्चा में आए सरधना विधानसभा क्षेत्र (मुजफ्फरनगर) के विधायक संगीत सोम बृहस्पतिवार को कोटद्वार के श्रीसिद्धबली मंदिर के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने मंदिर में मत्था टेका और उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के लिए बाबा से आशीर्वाद मांगा।

विज्ञापन


सोम के यहां पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने सपा नेता आजम खान की ओर संकेत करते हुए कहा कि यूपी में कुछ लोग अपनी कुर्सी बचाने के लिए सांप्रदायिक माहौल खराब कर रहे हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे विधायक संगीत सोम का काफिला कोटद्वार पहुंचा। यहां यूपी बार्डर स्थित चेक पोस्ट से उत्तराखंड पुलिस, प्रशासन ने उनकी सुरक्षा का जिम्मा संभाला और उन्हें लेकर सीधे सिद्धबली मंदिर गए। यहां सोम ने सिद्धबली मंदिर की पूजा अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि वह उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनने की कामना लेकर मंदिर में आए है। इस मौके पर कोटद्वार भाजपा के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, महामंत्री बीरेंद्र सिंह रावत और कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed