{"_id":"56e594de4f1c1b393f8b457b","slug":"sanskrit-institute-inaugurated-by-smiriti","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मृति करेंगी संस्कृत संस्थान का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मृति करेंगी संस्कृत संस्थान का शिलान्यास
अमर उजाला/देवप्रयाग।
Updated Sun, 13 Mar 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने यहां स्थापित होने वाले राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान के लिए 98 करोड़ की स्वीकृति दे दी है। इसका शिलान्यास मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी करेंगी।
विज्ञापन
रविवार को पेयजल मंत्री व स्थानीय विधायक मंत्री प्रसाद नैथानी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि शहर में देश का 12वां राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान स्थापित होने से क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी। संस्थान का कार्य केंद्रीय लोनिवि करेगा। उन्होंने बताया कि देवप्रयाग में कुंभ के दौरान अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद भी एक शाही स्नान आयोजित करेगा।
विज्ञापन
इसकी तिथि जल्द नियत कर दी जाएगी। कुंभ मेला क्षेत्र घोषित करने पर मुख्यमंत्री का नागरिक अभिनंदन भी किया जाएगा। विधान सभा क्षेत्र में मुनेठ कांडाधार, लक्ष्मोली हिडमधार, कोटेश्वर सिल्काखाल, चुल्लीखाल पेयजल योजनाओं से पेयजल आपूर्ति अगस्त माह से शुरू हो जाएगी। जबकि 47 करोड़ की लागत से मलेथा-कपरोली-अकरी बारजूला पेयजल योजना का कार्य अप्रैल माह से शुरू कर दिया जाएगा। पत्रकार वार्ता के दौरान कमल सिंह बिष्ट, उदय प्रकाश टोडरिया, विद्यार्थी पालीवाल, नटवर लाल, जयप्रकाश पंत, धन सिंह कैंतुरा, सुशांत बडोला व राकेश कर्नाटक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन