{"_id":"609e9f768ebc3ef5e4393fc9","slug":"sample-for-70-people-in-juyal-village-and-40-in-katghar-kotdwar-news-drn3787704108","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुयाल गांव में 70 और कटघर में 40 लोगों के लिए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुयाल गांव में 70 और कटघर में 40 लोगों के लिए सैंपल
विज्ञापन
द्वारीखाल ब्लाक के जुयाल गांव और कटघर में 37 ग्रामीणों में कोरोना की पुष्टि के बाद शुक्रवार को गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जुयाल गांव में 70 और कटघर में 40 लोगों के सैंपल लिए। साथ ही पूर्व में कोरोना पॉजिटिव पाए गए ग्रामीणों को कोरोना किट वितरित की। संक्रमित लोगों के संपर्क खंगालने पर पता चला कि ये लोग अप्रैल माह के अंत में शादी समारोहों में शामिल हुए थे।
द्वारीखाल ब्लाक के ग्राम पंचायत जुयाल गांव में जुयालगांव, जुड्डा, कंडाखणी, सोहनपुर और स्यालनी गांव शामिल हैं। अप्रैल माह के अंत में गांव और आसपास के क्षेत्र में विवाह समारोह हुए थे, जिसके बाद ग्रामीणों को बुखार की शिकायत होने लगी। ग्राम प्रधान नीला देवी की सूचना पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चैलूसैंण की स्वास्थ्य टीम ने गत 29 अप्रैल को ग्रामीणों के कोरोना जांच सैंपल लिए, जिसमें दो ग्रामीणों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। 7 मई को बुखार के चलते गांव में एक वृद्ध की मौत का मामला प्रकाश में आया। इसके बाद 10 मई को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुन: बीमार ग्रामीणों की कोरोना जांच की, जिसमें जुयाल गांव में 17 और जुड्डा गांव में 8 ग्रामीणों में कोरोना की पुष्टि हुई। जबकि ग्रामसभा डाबरी के कटघर गांव में कोरोना संक्रमण के 12 मामले सामने आ चुके हैं। यमकेश्वर विधायक ऋतु भूषण खंडूड़ी के प्रतिनिधि गौरव सुयाल ने बताया कि शुक्रवार को चैलूसैंण और डाडामंडी से पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कटघर में 40 और जुयाल गांव में 70 लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए। ब्लाक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा ने बताया कि बीडीओ की अगुवाई में ब्लाक की टीम गांवों पर निगाह बनाए हुए हैं।