{"_id":"5792a73d4f1c1bac59c4bccf","slug":"sabdarkhal-to-neelkanth-kanwar-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार 24वें साल नीलकंठ महादेव को निकले भोलेभक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार 24वें साल नीलकंठ महादेव को निकले भोलेभक्त
ब्यूरो/अमर उजाला, देवप्रयाग
Updated Sat, 23 Jul 2016 04:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों के साथ सबदरखाल क्षेत्र से लगातार 24वें साल कांवड़ यात्रा नीलकंठ के लिए रवाना हुई। कांवड़ यात्री प्राचीन बदरीनाथ-केदारनाथ पैदल मार्ग से नीलकंठ महादेव तक की 100 किमी लंबी पदयात्रा करेंगे। शुक्रवार को विकास खंड कोट के सबदरखाल के कोटा, बकरोडा, कुंडी, नौगांव पली और रानकोट गांव के कांवड़ यात्री रामकुंड पहुंचे।
विज्ञापन
यहां उन्होंने कांवड में गंगाजल भरा और भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए नीलकंठ की ओर प्रस्थान किया। पद यात्री व्यास चट्टी, नंदगांव और बंदरचट्टी होते हुए नीलकंठ पहुंचेंगे। यात्रा में लक्ष्मण सिंह बुटोला, गोपी देशवाल, सुनील, अरविंद चौहान, चंद्रमा देवी, कमला देवी, पार्वती देवी, पंकज पंचभैया और शोभी चौहान समेत 60 कांवड यात्री शामिल हैं।
विज्ञापन
यात्रा संयोजक लक्ष्मण सिंह, गोपी और चंद्रप्रकाश भट्ट ने बताया कि वे पिछले 24 वर्षों से कांवड़ यात्रा निकाल रहे हैं। सोमवार को यात्रा नीलकंठ पहुंच कर भगवान शिव को देवप्रयाग का गंगाजल अर्पित करेगी। देवप्रयाग में ही भागीरथी का अलकनंदा से संगम होता है। यहीं से गंगा नाम होता है। इसलिए देवप्रयाग संगम के गंगा जल का विशेष महत्व है।
विज्ञापन