फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Ruckus transporters

ट्रांसपोर्टरों का चेक पोस्ट पर हंगामा

Sun, 03 Apr 2016 08:52 PM IST
अमर उजाला/कोटद्वार।
अमर उजाला/कोटद्वार। Updated Sun, 03 Apr 2016 08:52 PM IST
विज्ञापन
Ruckus transporters
ट्रांसपोटर्स ने किया हंगामा। - फोटो : अमर उजाला

एक अप्रैल से लागू किए गए जिला पंचायत के टोल टैक्स का ट्रांसपोर्टरों ने विरोध शुरू कर दिया है। रविवार को ट्रांसपोर्टरों ने कौड़िया चेक पोस्ट पर एकत्र होकर जिला पंचायत के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेेबाजी की। सूचना मिलते ही तहसीलदार अबरार हुसैन और जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन कोटनाला मौके पर पहुंचे। उनके आश्वासन पर ट्रांसपोर्टर शांत हुए।

विज्ञापन


रविवार शाम को व्यापार मंडल के समस्त ट्रांसपोर्टर कौड़िया चेक पोस्ट पर एकत्रित होकर राज्य की सीमा में लगाए गए जिला पंचायत के टोल टैक्स का विरोध करने लगे। ट्रांसपोर्टरों का आरोप था कि जिला पंचायत पौड़ी ने अपना टोल टैक्स चेक पोस्ट उत्तराखंड के बजाय यूपी की सीमा में लगाया गया है। एक अप्रैल से उत्तराखंड आने वाले हर मालवाहक वाहन से टैक्स वसूला जा रहा है। विरोध करने और पूछताछ करने पर वाहन चालकों से अभद्रता और मारपीट तक की जा रही है। ट्रांसपोर्टरों के सामने समस्या यह है कि वे इसकी शिकायत यूपी में करें या फिर उत्तराखंड पुलिस में। टोल टैक्स केे पौड़ी जिले का वसूला जा रहा है, जबकि टोल टैक्स चेक पोस्ट यूपी की सीमा में स्थापित किया   गया है।
विज्ञापन


एक दिन में कितना शुल्क देंगे
ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिला पंचायत की ओर से टोल टैक्स वसूलने का विरोध किया जाएगा। उनकी गाड़ियां एक दिन में तीन-चार चक्कर यूपी से लगाती हैं ऐसे में वे एक दिन में कितना शुल्क वहन करेंगे। उन्होंने शीघ्र ही जिला पंचायत के टैक्स को हटाने की मांग की। तहसीलदार ने उनको लिखित में शिकायत देने को कहा। ट्रांसपोर्टरों की अगुवाई सौरभ जोशी कर रहे थे। इस अवसर पर कोतवाल जसबीर पुंडीर, एसएसआई विजय सिंह, बाजार चौकी इंचार्ज सुनील रावत भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed