फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Rthuwadab inaugurated seven million tube wells

रथुवाढाब में सात करोड़ से नलकूप का शिलान्यास

Wed, 21 Dec 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार Updated Wed, 21 Dec 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
Rthuwadab inaugurated seven million tube wells
रिखणीखाल ब्लाक के रथुवाढाब में नलकूप का शिलान्यास करते स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी। - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा लैंसडौन के अंतर्गत रथुवाढाव में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने ग्राम सभा झर्त, कुमाल्डी और कर्तिया के लिए सात करोड़ की लागत से बनने वाली तीन सिंचाई नलकूपों सहित बाढ़ सुरक्षा कार्यों का शिलान्यास किया। रथुवाढ़ाव स्थित मिनी खेल स्टेडियम मेें आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में मंत्री नेगी ने कहा कि वर्तमान में पर्वतीय क्षेत्रों में सूख रहे जल स्रोतों के कारण लोग खेती का काम छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन


मंदाल घाटी का यह क्षेत्र खेती किसानी के लिए उपयुक्त होने के कारण इस क्षेत्र में सिंचाई के लिए नलकूपों की नितांत आवश्कता थी। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार के द्वारा किसानों को खेती के प्रति बढ़ावा दिए जाने के लिए सिंचाई नलकूप लगाए जाने का अभिनव प्रयोग किया जा रहा है। नलकूप लगने से मंदालघाटी के सूखे खेत एक बार फिर से हरे हो सकेंगे।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने क्षेत्र वासियों से प्रदेश सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।  इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख दुगड्डा सुरेश असवाल, प्रदेश सचिव ज्योति रौतेला, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पिंकी नेगी, जिला पंचायत सदस्य रमेश रावत, सुरेन्द्र सिंह नेगी, शिशुपाल सिंह रावत, एसएस नेगी,  अजय पाल सिंह, दिगंबर सिंह, रविन्द्र सिंह, शिवदयाल सिंह नेगी, कपोत्री देवी, प्रमोद गुसांई, राजेन्द्र रावत और जगदीश बुड़ाकोटी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed