फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   roof of a house destroy from the Storm

आंधी-तूफान से मकान की छत उड़ी

Sat, 12 Mar 2016 10:24 PM IST
अमर उजाला/पौड़ी।
अमर उजाला/पौड़ी। Updated Sat, 12 Mar 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
roof of a house destroy from the Storm
आंधी से उड़ी छत। - फोटो : अमर उजाला

शहर और आसपास के क्षेत्रों में आए तूफान से बैंग्वाड़ी गांव में एक मकान की छत उड़ गई। घटना के दौरान मकान के अंदर सोए सभी सदस्य बाल-बाल बच गए। भिमली मल्ली गांव में तूफान से मंदिर गेट क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन


पौड़ी-श्रीनगर मार्ग में सड़क से ऊपर पड़ने वाले बैंग्वाड़ी गांव में बृहस्पतिवार को आए आंधी तूफान  से गांव मनोधर कुकशाल के मकान की छत उड़ गई। घटना के दौरान मनोधर प्रसाद और उसके परिजन घर के अंदर सोए हुए थे। गनीमत यह रही है तूफान ने छत को उड़ाकर दूसरी तरफ फेंक दिया। अन्यथा अनहोनी भी हो सकती थी। मनोधर प्रसाद ने बताया कि छत उड़ने के बाद उन्होंने कमरे में रखा सामान रात में ही दूसरी जगह रखा।
विज्ञापन


दूसरी तरफ भिमली मल्ली गांव में भी तूफान की चपेट में आने से नागराज मंदिर का गेट क्षतिग्रस्त हो गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष विमल ममगाईं, ग्राम प्रधान सुधीर उनियाल, ललित मोहन ममगाईं, रामस्वरूप ममगाईं ने बताया कि आंधी तूफान से रैलिंग को भी काफी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed