फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Rocks Fall from Hill onto Minister Maharaj's Car; He Has a Narrow Escape

Kotdwar News: मंत्री महाराज की कार पर पहाड़ी से गिरे पत्थर, बाल-बाल बचे

Sun, 31 May 2026 07:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 31 May 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
Rocks Fall from Hill onto Minister Maharaj's Car; He Has a Narrow Escape
कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर दुर्गा देवी मंदिर के निकट की घटना
विज्ञापन

कोटद्वार। लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज की कार पर शनिवार शाम को पौड़ी नेशनल हाईवे पर कोटद्वार और दुगड्डा के बीच दुर्गादेवी मंदिर के समीप पत्थर गिरने से कार का अगला शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी पूर्व मंत्री अमृता रावत भी मौजूद थीं। घटना के बाद महाराज का काफिला दुगड्डा लौटा। यहां लोनिवि निरीक्षण भवन में कुछ देर रुकने के बाद महाराज का काफिला पुन: देहरादून के लिए रवाना हुआ।
दुगड्डा चौकी पुलिस के अनुसार, शनिवार अपराह्न करीब 3:45 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदला और तूफान के साथ काफी देर तक मूसलाधार बारिश हुई। इस दौरान लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज का काफिला सतपुली से कोटद्वार आ रहा था। रास्ते में कोटद्वार व दुगड्डा के बीच करीब साढ़े पांच बजे जैसे ही उनकी कार दुर्गादेवी मंदिर के पास पहुंची।
विज्ञापन

अचानक ही पहाड़ी से एक पत्थर आकर उनकी कार के आगे के शीशे पर जा गिरा, जिससे कार का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। कुछ और पत्थर कार के आसपास गिरे। घटना के बाद मंत्री का काफिला वापस दुगड्डा लौटा। यहां लोनिवि निरीक्षण भवन में कुछ देर रुकने के बाद लोनिवि मंत्री का काफिला पुन: कोटद्वार होते हुए देहरादून के लिए रवाना हुआ। लोनिवि मंत्री के पीए राजन रावत ने भी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस संबंध में लोनिवि के एचओडी राजेश शर्मा को मार्ग पर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed