फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Roadways running empty on the routes of the mountainous region

पर्वतीय क्षेत्र केे रूटों पर खाली दौड़ रही रोडवेज

Wed, 21 Apr 2021 07:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 07:07 PM IST
विज्ञापन
Roadways running empty on the routes of the mountainous region
कोरोना के बढ़ते संक्रमण का असर परिवहन सेवाओं पर पड़ने लगा है। स्थिति यह है कि कई रूटों पर क्षमता से कम सवारियों में भी बसों का संचालन हो रहा है, जिससे तेल के पैसे भी नहीं निकल पा रहे हैं।
विज्ञापन

अप्रैल माह में कोरोना की रफ्तार तेज हो चली है। कोरोना की रफ्तार को देखते हुए राज्य सरकारों ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। राज्य सरकारों की सख्ती का असर परिवहन सेवाओं पर पड़ने लगा है। उत्तराखंड सरकार की ओर से गत 15 अप्रैल को जारी शासनादेश में 50 फीसदी यात्रियों के साथ सार्वजनिक वाहन (बस, थ्री व्हीलर, ई रिक्शा आदि) संचालित करने के आदेश जारी किए गए हैं, लेकिन स्थिति यह है कि पर्वतीय रूटों पर 50 फीसदी सवारियां भी नहीं मिल पा रही हैं, जिससे क्षमता से कम सवारियों में ही परिवहन निगम की बसें संचालित हो रही हैं। परिवहन निगम के अधिकारियों की मानें तो पर्वतीय रूटों पर पांच से दस यात्रियों को लेकर बसें दौड़ रही हैं, जिससे तेल के पैसे भी नहीं निकल पा रहे हैं। मंगलवार को बीरोंखाल के लिए केवल पांच सवारियां ही थी। हालांकि मैदानी रूटों पर स्थिति इसके उलट है। मैदानी क्षेत्र के राज्यों में पूर्व की भांति बसों का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन

दिल्ली कर्फ्यू का भी पड़ रहा असर
कोटद्वार। दिल्ली में कर्फ्यू का असर भी राज्य की परिवहन सेवाओं पर पड़ रहा है। कर्फ्यू के पहले दिन 20 अप्रैल को परिवहन निगम की दिल्ली रूट पर 13 बसें और 3 अनुबंधित बसों का संचालन हुआ। जबकि सामान्य दिनों में दिल्ली रूट पर 22 से 25 बसों तक का संचालन होता है। बुधवार को दोपहर एक बजे तक केवल 9 बसों का संचालन दिल्ली रूट पर हो पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड परिवहन निगम कोटद्वार डिपो के एआरएम टीकाराम आदित्य ने बताया कि मंगलवार को कुल 45 बसों का संचालन किया गया, जिसमें 31 निगम की बसें और 14 अनुबंधित बसों का संचालन विभिन्न रूटों पर किया गया। सामान्य दिनों की अपेक्षा मंगलवार को निगम की सात और अनुबंधित की 3 बसें कम संचालित की गई। रूटों पर सवारियां कम होने के कारण बसों का संचालन भी सीमित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed