फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Roadways reached Lansdowne with seven rides

सात सवारी लेकर लैंसडौन पहुंची रोडवेज

Tue, 30 Jun 2020 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Roadways reached Lansdowne with seven rides
पर्यटन नगरी लैंसडौन के लिए सात सवारियों को लेकर उत्तराखंड परिवहन निगम की बस मंगलवार को रवाना हुई। पिछले पांच दिन से रोडवेज को लैंसडौन के लिए सवारियां नहीं मिल रही थी, जिससे सेवा का संचालन शुरू नहीं हो पा रहा था। कोटद्वार से लालढांग होते हुए देहरादून के लिए चलने वाली बस में सवारियों की संख्या बढ़ने लगी है। बीरोंखाल और त्रिपालीसैंण के लिए बुधवार से बस सेवाओं का संचालन शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन

मंगलवार को लैंसडौन के लिए सवारियां मिलनी शुरू हुई। रोडवेज के स्टेशन अधीक्षक अनुराग पुरोहित ने बताया कि एक जुलाई से बीरोंखाल और त्रिपालीसैंण के लिए भी बस सेवा शुरू की तैयारी है। वाया लालढांग चलाई जा रही देहरादून वाली बस में यात्रियों की संख्या में इजाफा होने से रोडवेज प्रबंधन उत्साहित है। एजीएम टीकाराम आदित्य ने बताया कि मंगलवार को श्रीनगर के लिए 12, देहरादून के लिए 20, रिखणीखाल लिए छह, धुमाकोट के लिए पांच, झंडीचौड़ के लिए सात, हरिद्वार के लिए आठ और लैंसडौन के लिए सात सवारियां लेकर बस गंतव्य के लिए रवाना हुई है।
विज्ञापन

जीएमओयू ने की 280 बसें की सरेंडर
कोटद्वार। करीब 400 वाहनों के बेड़े वाली उत्तराखंड की सबसे बड़ी निजी परिवहन कंपनी जीएमओयू ने 280 बसें परिवहन कार्यालयों में सरेंडर कर दी हैं। जीएमओयू समेत राज्य की सभी निजी कंपनियों की ओर से अपने वाहनों को सरेंडर कराने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संकटकाल में एक साल का टैक्स और बीमा माफ करने की मांग को लेकर अड़ी जीएमओयू ने 30 जून तक अपने 280 बसों के परमिट और अन्य दस्तावेज कोटद्वार, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और चमोली जनपदों में सरेंडर करा दिए हैं। जीएमओयू के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल का कहना है कि कोरोना संकटकाल की मार जीएमओयू समेत सभी निजी कंपनियों पर पड़ी है। ऐसे में मोटर मालिक सरकार से एक साल का टैक्स माफ करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed