फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Roadways Employees Union picket in depot office

छह सूत्री मांगों को लेकर रोडवेज इंपलाइज यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

Fri, 23 Oct 2020 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Roadways Employees Union picket in depot office
उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के बैनर तले रोडवेज कर्मियों ने पांच माह से वेतन न मिलने पर रोष जताते हुए डिपो कार्यालय में धरना दिया। संगठन ने छह सूत्री मांगों का जल्द निराकरण न होने पर 26 अक्तूबर को मंडलीय कार्यालय देहरादून में धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि संगठन कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण की मांग उठाता आ रहा है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कहा कि संगठन 26 अक्तूबर को तीनों मंडलीय प्रबंधक कार्यालयों में धरना प्रदर्शन और 27 अक्तूबर से तीनों मंडलीय कार्यालयों पर क्रमिक अनशन शुरू करने को बाध्य होगा। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में संविदा चालक/परिचालकों के हित में दिए गए उच्च न्यायालय नैनीताल के 23 सितंबर के अंतरिम राहत आदेश का पालन करने, कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद करने, अप्रैल और जून से सितंबर तक वेतन का भुगतान करने, सभी संवर्गों में प्रोन्नति की प्रक्रिया शुरू करने, परिवहन निगम के ढांचे के अनुसार परिवहन निगम में टू टायर व्यवस्था लागू करने आदि की मांगें शामिल हैं। धरना प्रदर्शन करने वालों में शाखा अध्यक्ष लक्ष्मी चंद, प्रदीप कुमार, राजेंद्र पयाल, श्याम सिंह, वीर सिंह, दिनेश चंद्र, सुनीत रावत, जितेंद्र कुमार, अनिल सक्सेना, सतपाल सिंह, कमल नेगी, रवि प्रकाश, सचिन कुमार और जमनोत्री देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed