फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Roadways employees should receive equal pay for equal work.

Kotdwar News: रोडवेज कर्मियों को मिले समान कार्य का समान वेतन

Tue, 06 Oct 2026 04:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 06 Oct 2026 04:22 PM IST
विज्ञापन
Roadways employees should receive equal pay for equal work.
कोटद्वार। उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन ने क्षेत्रीय आह्वान पर रोडवेज कर्मचारियों की सात सूत्रीय मांगों के समर्थन में कार्य बहिष्कार करते हुए कोटद्वार रोडवेज डिपो कार्यालय परिसर में धरना दिया।
विज्ञापन

रोडवेज इंप्लाइज यूनियन की कोटद्वार शाखा के अध्यक्ष बिट्टू मलिक एवं महामंत्री सुनीत सक्सेना के नेतृत्व में मंगलवार सुबह यूनियन कार्यकर्ता रोडवेज डिपो परिसर में एकत्र हुए और अपनी मांगों के समर्थन में धरना देकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने निगम में सेवारत कर्मचारियों का मासिक वेतन एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के देयकों का भुगतान समय पर करने, परिवहन निगम में कार्यरत सभी कर्मचारियों को राज्य कर्मचारियों की तरह बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ देने, नियमितीकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने तक समान कार्य समान वेतन का भुगतान करने, निगम में कर्मचारियों की नियुक्ति सीधे निगम द्वारा करने एवं एजेंसी द्वारा भर्ती पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। साथ ही संविदा व विशेष श्रेणी चालक-परिचालक एवं वाह्य स्रोत के तकनीकी कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ते का लाभ देने और निगम के बस स्टेशनों के आसपास से संचालित अवैध सवारी वाहनों की डग्गामारी पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

अध्यक्ष बिट्टू मलिक ने कहा कि क्षेत्रीय आह्वान पर अभी एक दिन कार्य बहिष्कार कर मांगों के समर्थन में धरना दिया गया है। कर्मचारी हितों की अनदेखी जारी रही तो बड़ा आंदोलन भी शुरू किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में सुनीत सक्सेना, मोहम्मद राहत हुसैन, रविप्रकाश, सुशील कुमार, विक्रम सिंह, नेम सिंह, रफीक अहमद, संदीप कंडारी, कुलदीप सिंह, जितेंद्र कुमार, विरेंद्र कुमार, युद्धवीर सिंह, अतुल रौतेला शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed