फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Roadways employees' performance on two-point demand

दो सूत्री मांग को लेकर रोडवेज कर्मचारियों का प्रदर्शन

Fri, 07 Jan 2022 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 07:15 PM IST
विज्ञापन
Roadways employees' performance on two-point demand
रोडवेज के कोटद्वार डिपो में मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते संविदा और विशेष श्रेणी के कर्मचार? - फोटो : KOTDWAR
उत्तराखंड रोडवेज संविदा/विशेष श्रेणी कर्मचारी संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर कोटद्वार डिपो के संविदा और विशेष श्रेणी कर्मचारी दो सूत्री मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। शुक्रवार को कर्मचारियों ने मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर कोटद्वार डिपो कार्यालय में प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

शाखा अध्यक्ष मोहम्मद आजम ने कहा कि संगठन दो सूत्री मांग संविदा/विशेष श्रेणी कर्मचारियों का नियमितीकरण करने और नियमितीकरण होने तक उन्हें समान कार्य के लिए समान वेतन देने की मांग करता आ रहा है। कहा कि मांगें पूरी होने तक कार्य बहिष्कार और प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन शाखा मंत्री सुनील ने संगठन की मांग का समर्थन करते हुए कर्मचारियों के साथ धरना दिया। प्रदर्शन करने वालों में शाखा मंत्री शाहिद अहमद, उमेश कुमार, रविंद्र सिंह, सत्यपाल सिंह, संजय, फुरकान, रामहर्ष, राजपाल शर्मा, राजू, नवनीत कुमार, सोमेंद्र कुमार, सुदर्शन सक्सेना, नेम सिंह, मुकेश कुमार, अनिल, युद्धवीर सिंह, जितेंद्र कुमार, कृष्णपाल सिंह और देवेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed