{"_id":"60dc75828ebc3ebc791a364a","slug":"roadways-buses-will-run-for-paonta-sahib-and-chandigarh-from-today-kotdwar-news-drn3830883100","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोंटा साहिब और चंडीगढ़ के लिए आज से चलेंगी रोडवेज की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोंटा साहिब और चंडीगढ़ के लिए आज से चलेंगी रोडवेज की बसें
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से उत्तराखंड परिवहन निगम को बसों के संचालन की अनुमति दे दी गई है। कोटद्वार डिपो से बृहस्पतिवार को पोंटा साहिब और चंडीगढ़ के लिए बस सेवाओं का संचालन किया जाएगा। वहीं यूपी, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के लिए अभी रोडवेज की बस सेवाओं के लिए इंतजार करना पड़ेगा। बुधवार को कोटद्वार डिपो से विभिन्न रूटों पर 16 बस सेवाएं संचालित हुईं।
कोरोना संक्रमण बढ़ने पर गत नौ मई को यूपी समेत कई राज्यों ने उत्तराखंड रोडवेज की बसों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी, जिससे उत्तराखंड रोडवेज को प्रतिदिन करोड़ों के राजस्व का नुकसान हो रहा है। कोरोना संक्रमण की दर घटने पर सभी राज्य अनलॉक की ओर बढ़ रहे हैं। उत्तराखंड सरकार के साथ ही परिवहन निदेशालय की ओर से उत्तराखंड रोडवेज की बसें संचालित करने के लिए सभी राज्यों से पत्राचार किया गया और वहां की सरकारों से वार्ता भी की गई। हिमाचल सरकार से अनुमति मिलने के बाद उत्तराखंड रोडवेज के कोटद्वार डिपो से पोंटा साहिब और चंडीगढ़ के लिए बस सेवा बृहस्पतिवार से शुरू की जा रही है। बुधवार को देहरादून रूट पर 4, हरिद्वार रूट पर तीन, ऋषिकेश, पोखड़ा, लैंसडौन, धुमाकोट, किल्बौखाल, बीरोंखाल, त्रिपालीसैंण, स्यूंसी, पौड़ी सहित विभिन्न रूटों पर 16 बस सेवाएं संचालित की गईं। हिमाचल के अलावा यूपी, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब से अनुमति मिलने का इंतजार किया जा रहा है। खासकर यूपी और दिल्ली रूट पर यात्रियों और रोडवेज की निगाह टिकी है। यूूपी और दिल्ली रूट पर रोडवेज बसों के संचालन से जीएमओयू को भी पर्वतीय क्षेत्र के लिए सवारियां मिलती हैं।
कोट
बृहस्पतिवार को एक जुलाई से पोंटा साहिब के लिए सुबह 5:30 बजे और वाया पोंटा साहिब चंडीगढ़ के लिए सुबह 11:30 बजे से बस सेवा शुरू की जाएगी। अन्य राज्यों के लिए बस सेवाएं संचालित करने के संबंध में निदेशालय से अभी कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। - टीकाराम आदित्य एजीएम कोटद्वार डिपो।