{"_id":"574b1e444f1c1b3f3f108b97","slug":"road-intersection-and-went-into-land-no-compensation","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क कटान में चली गई भूमि, मुआवजा मिला नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क कटान में चली गई भूमि, मुआवजा मिला नहीं
अमर उजाला/पौड़ी।
Updated Sun, 29 May 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालीखाल-घमुंड-पवाई-श्रीखाल मोटर मार्ग पर कई मोड़ मानकों से कम करीब पांच मीटर तक काटे गए हैं। इससे दुर्घटनाओं का भय बना हुआ है। इसके अलावा सड़क कटान के दौरान जिन काश्तकारों के खेत कटे थे, उन्हें अब तक मुआवजा भी नहीं दिया गया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन दिया है।
नौगांव, पाली गांव, पित्रगांव, घमुंड, चमोली, पलोटा, ढनकुर, सेमली और पंवाई आदि ग्राम सभाओं के काश्तकारों का आरोप है कि सड़क कटान के दौरान उनकी जो भूमि कटी थी उसका अब तक मुआवजा नहीं दिया गया है। इसके अलावा मानकों के अनुरूप कई मार्गों के मोड़ नहीं हैं। ज्ञापन देने वालों में कांग्रेसी विनोद पंवार, ब्लाक प्रमुख सुनील लिंगवाल, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य तामेश्वर आर्य, इंद्र सिंह, जीत सिंह, आनंद सिंह, त्रिलोक सिंह और सुंदर सिंह आदि थे।