फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Road dug for cable laying, not repaired

Kotdwar News: केबल बिछाने के लिए खोदी सड़क, नहीं की मरम्मत

Fri, 01 Sep 2023 07:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 01 Sep 2023 07:28 PM IST
विज्ञापन
Road dug for cable laying, not repaired
पत्थर और मिट्टी में फिसली एक बाइक, युवक घायल
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सड़क के मरम्मत की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। प्रांतीय लोक निर्माण विभाग पाबौ की संतूधार-मासौं पर किर्खू और मासौं के बीच फाइबर केबल बिछाने के लिए सड़क किनारे खोदाई की गई लेकिन केबल बिछाने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं की गई। सड़क किनारे पत्थर और मिट्टी भी सड़क किनारे छोड़ दी गई। शुक्रवार को इन पत्थर और मिट्टी में एक बाइक फिसल गई और एक युवक घायल हो गया। ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत कराने की मांग उठाई।

सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश बिष्ट व भरत सिंह गुसाईं ने बताया कि संतूधार-मासौं सड़क एकेश्वर, पाबौ व थैलीसैंण ब्लाॅक के सैकड़ों गांवों को जोड़ता है। इस सड़क से दिनभर वाहनों की आवाजाही होती है। वर्तमान में एक प्राइवेट दूरसंचार कंपनी इस सड़क के किनारे फाइबर केबिल बिछा रही है जिसके लिए जेसीबी से खोदाई की जा रही है लेकिन केबल बिछाने के बाद उन जगहों को बंद नहीं किया जा रहा है। साथ ही पत्थर और मिट्टी भी सड़क किनारे छोड़ दिए हैं। शुक्रवार को एक युवक की बाइक इन पत्थर व रोड़ियों के कारण फिसल गई और युवक घायल हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं चौबट्टाखाल के विधायक सतपाल महाराज, शिक्षा मंत्री मंत्री एवं श्रीनगर के विधायक डाॅ. धन सिंह रावत के विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ती है फिर भी सड़क की स्थिति दयनीय बनी है। वहीं लोक निर्माण विभाग पाबौ के अधिशासी अभियंता केएस नेगी का कहना है कि मामला संज्ञान में है। शीघ्र कंपनी के ठेकेदार को निर्देशित कर सड़क ठीक कराने को कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed