फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Road and courtyard of house damaged in Chai village

चाई गांव में सड़क और घर का आंगन क्षतिग्रस्त

Mon, 18 Oct 2021 09:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
Road and courtyard of house damaged in Chai village
जयहरीखाल ब्लाक के चाई गांव में बारिश से हुए भूस्खलन से क्षतिग्रस्त संपर्क मार्ग। - फोटो : KOTDWAR
क्षेत्र में हो रही भारी बारिश से जयहरीखाल ब्लाक के चाई गांव में सड़क का बीस मीटर हिस्सा और एक घर का आंगन क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि गांव के कई संपर्क मार्ग जमींदोज हो गए।
विज्ञापन

रविवार रात से क्षेत्र में हो रही भारी बारिश से चाई गांव में भारी नुकसान हुआ है। गांव में दो स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं। गांव से गुजरने वाला चाई-सतपुली मार्ग का पुश्ता टूटने से करीब बीस मीटर हिस्सा और इससे जुड़ा गांव का मुख्य संपर्क मार्ग आपदा की भेंट चढ़ गया है, जिससे गांव का लैंसडौन और सतपुली से सड़क संपर्क कट गया है। जबकि गांव में एक अन्य स्थान पर हुए भूस्खलन में गणेश चंद्र व भास्करानंद के मकान का करीब पंद्रह मीटर आंगन क्षतिग्रस्त हो गया है। ऐसे में दोनों मकानों को खतरा हो गया है। मलबे से गांव के कई मकान भी प्रभावित हुए हैं। ग्रामीण अशोक बुड़ाकोटी और दीपक बुड़ाकोटी ने प्रशासन व सरकार से गांव के सभी पीड़ितों को मुआवजा देने, मुख्य मार्ग पर पक्के पुश्ते का निर्माण कराने के साथ ही सभी संपर्क मार्गों को दुरुस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed