{"_id":"5755b01f4f1c1be6209c543c","slug":"road-accident-one-old-woman-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
अमर उजाला/श्रीनगर।
Updated Mon, 06 Jun 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डुंगरीपंथ के समीप बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पार करते हुए एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला के परिजनों ने पुलिस में कोई शिकायत करने से इंकार किया है।
जानकारी के अनुसार, डुंगरीपंथ और कलियासौड़ के बीच ढामक नामक स्थान में स्थानीय निवासी सुशीला देवी (75 वर्ष) पत्नी शिव सिंह सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान वह श्रीनगर से रुद्रप्रयाग की ओर जा रही कार की चपेट में आ गई। दुर्घटना में बुरी तरह से घायल होने पर उनको बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। कोतवाल उत्तम सिंह ने बताया कि मृतका के परिजनों ने कार चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज नहीं कराया है। मृतका के बेटे के अनुसार कार चालक की कोई गलती नहीं थी।