फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Rishikesh Eleven defeated 90 Minutes Club Delhi to win the inaugural match.

Kotdwar News: 90 मिनट क्लब दिल्ली को हरा ऋषिकेश इलेवन ने जीता उद्घाटन मैच

Sun, 04 Jan 2026 07:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 04 Jan 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
Rishikesh Eleven defeated 90 Minutes Club Delhi to win the inaugural match.
राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में फुटबाल गढ़वाल कप प्रतियोगिता का हुआ रंगारंग आगाज
विज्ञापन

कोटद्वार। राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को 71वें स्व. शशिधर भट्ट स्मृति फुटबाल प्रतियोगिता गढ़वाल कप का रंगारंग आगाज हुआ। उद्घाटन मैच में ऋषिकेश इलेवन ने 90 मिनट क्लब दिल्ली को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 1-0 के अंतर से हराया। वहीं, कोटद्वार एफसी व श्रीनगर इलेवन के बीच खेला गया दूसरा मैच 1-1 की बराबरी पर रहा।
रविवार को गढ़वाल कप का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने दाेनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में तनावपूर्ण माहौल में मानसिक रूप से मजबूत होना जरूरी है। इसके लिए खेलना जरूरी है। उद्घाटन मैच ऋषिकेश इलेवन व 90 मिनट क्लब दिल्ली के बीच खेला गया जो काफी संघर्षपूर्ण रहा। पहले हाफ के 45वें मिनट में ऋषिकेश इलेवन की ओर से दिव्यांशु बिष्ट ने गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में कोई गोल न होने पर ऋषिकेश इलेवन ने मैच अपने नाम किया।
विज्ञापन

दूसरा मैच कोटद्वार एफसी व श्रीनगर इलेवन के बीच हुआ। पहले हाफ में दोनों टीमें 0-0 की बराबरी पर रहीं। दूसरे हाफ के 51वें मिनट में श्रीनगर की ओर दीपक नेगी ने गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। 61वें मिनट में कोटद्वार एफसी के अलंकृत नेगी ने गोल दागकर स्कोर को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। अंत तक स्कोर यही रहा और दोनों के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेफरी प्रकाश, ऋतिक नेगी, सुजल नेगी, शिवा चौधरी रहे। सुरदीप गुसाईं व मेहरबान सिंह ने कमेंट्री की। उद्घाटन अवसर पर पीएमश्री जीजीआईसी कोटद्वार की छात्राओं ने स्वागत गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। विशिष्ट अतिथि कार्बेट पार्क के निदेशक साकेत बडोला, मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष सुमन कोटनाला, विधायक प्रतिनिधि एवं पूर्व पार्षद कमल नेगी, बाल भारती स्कूल के प्रधानाचार्य गिरिराज सिंह रावत, स्व. शशिधर भट्ट की पत्नी माया भट्ट, पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबाल कोच सुनील रावत, आयोजन समिति के अतुल भट्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed