{"_id":"67461b557a4ce5b89d049a94","slug":"revised-farmers-gathered-for-dap-fertilizer-kotdwar-news-c-5-1-drn1034-556995-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: संशोधित- भाबर की लछमपुर सहकारी समिति में डीएपी खाद के लिए उमड़े काश्तकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: संशोधित- भाबर की लछमपुर सहकारी समिति में डीएपी खाद के लिए उमड़े काश्तकार
विज्ञापन
पौड़ी गढ़वाल जिले के कृषि प्रधान कोटद्वार भाबर के इलाके में समय से डीएपी और एनपीके खाद न मिलने से काश्तकारों में भारी नाराजगी है। मंगलवार को काफी दिनों के अंतराल पर लछमपुर सहकारी समिति में आई खाद को खरीदने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। समिति के कर्मचारियों को व्यवस्था बनाने में पसीने छूट गए। उधर, मालनी किसान पंचायत की बैठक में किसानों ने राज्य सरकार से भाबर क्षेत्र की सभी सहकारी समितियों में खाद उपलब्ध कराने की मांग की गई है।
मंगलवार को लछमपुर सहकारी समिति में 360 कट्टे डीएपी की खाद पहुंची। सूचना मिलते ही हल्दूखाता पट्टी के करीब 22 गांवों के किसान समिति के कार्यालय में पहुंच गए। खाद लेने के लिए होड़ लग गई। लछमपुर समिति के सचिव का अतिरिक्त प्रभार देख रही दुगड्डा विकासखंड की एडीओ सहकारिता शर्मिला राणा ने बताया कि खाद वितरण के लिए व्यवस्था बनाई गई है। उधर, मालनी किसान पंचायत के अध्यक्ष जेपी बहुखंडी व महामंत्री मधूसूदन नेगी ने बताया कि डीएपी खाद देर से मिलने के कारण इस बार गेंहू की बुवाई में देरी हो गई है। काश्तकार खाद के लिए यूपी के शहरों तक भटकते रहे। डीएपी खाद मिलने से किसानों ने राहत की सांस ली है। किसान पंचायत ने राज्य सरकार से खाद व बीज के मामलों को गंभीरता से लेने की मांग की है।
इस मौके पर प्रेम सिंह चौहान, विकास केष्टवाल, चंद्रा देवी, विजयपाल सिंह, अभिषेक, कमल सिंह, दामोदर सिंह समेत बड़ी संख्या में सिगड्डी, झंडीचौड़, उदयरामपुर, हल्दूखाता के ग्रामीण मौजूद रहे।