{"_id":"584c22394f1c1be35944b6c0","slug":"restrictions-on-transfers-of-the-flared-teachers-association","type":"story","status":"publish","title_hn":"तबादलों पर रोक से भड़का शिक्षक संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तबादलों पर रोक से भड़का शिक्षक संघ
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Sat, 10 Dec 2016 09:11 PM IST
विज्ञापन
टीचर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय शिक्षक संघ ने अनुरोध के आधार पर किए जा रहे तबादलों पर सरकार द्वारा आगामी 31 मार्च तक रोक लगाने पर आक्रोश व्यक्त किया है। कोटद्वार स्थित संगठन कार्यालय मेें जनपद व ब्लाक प्रतिनिधियों की एक आपात बैठक कर सरकार के शिक्षक विरोधी फैसले पर कड़ी नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
संघ के जिला मंत्री मनमोहन सिंह चौहान ने कहा कि तबादला सत्र शून्य होने के बावजूद सरकार ने शिक्षकों को विशेष रियायत देते हुए अनुरोध के आधार पर तबादलों की मंजूरी देकर दोनों मंडलों में शिक्षकों की काउंसलिंग कराई।
विज्ञापन
शिक्षक अपने स्थानांतरण आदेशों का इंतजार कर रहे थे, लेकिन बीते रोज अप्रत्याशित कदम उठाते हुए शिक्षकों के तबादलों पर रोक लगा दी गई है। वक्ताओं ने कहा कि यदि सरकार को तबादलों पर रोक लगानी ही थी तो छात्रों की पढ़ाई का नुकसान कर काउंसलिंग कराने का क्या औचित्य था।
विज्ञापन
ब्लाक अध्यक्ष अब्बल सिंह रावत ने कहा कि यह फैसला शिक्षकों के हित के खिलाफ है। सरकार को तुरंत शिक्षकों का तबादला आदेश जारी कर तत्काल पोस्टिंग देनी चाहिए। मौके पर शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजकर सरकार से अपना फैसला तत्काल वापस लेने की मांग की।
इस अवसर पर विभिन्न ब्लाकों के प्रतिनिधि बलवीर सिंह रावत, मनमोहन सिंह चौहान, राजेंद्र भंडारी, अनीता रावत, रतन बिष्ट, रविंद्र रावत, पीएल बडोला, मनोज रावत, डब्बल सिंह रावत, विजेंद्र सिंह बिष्ट, मनमोहन सिंह रौतेला, विजेंद्र कुमार, अतुल कुकरेती, विनोद पंत, देवेंद्र सिंह राजपूत व भारत सिंह नेगी उपस्थित थे।