फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Restricted medicines confiscated at the clinic

प्रतिबंधित दवाइयों के साथ वैद्य के कागजों पर चल रहा था क्लीनिक

Tue, 15 Oct 2019 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Restricted medicines confiscated at the clinic
कोटद्वार। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोटद्वार के लकड़ीपड़ाव में संचालित एक क्लीनिक पर छापा मारा। उन्होंने प्रतिबंधित दवाइयों के साथ वैद्य के कागजातों पर चल रहे क्लीनिक संचालक की डिग्री और वहां पड़ी दवाइयों को जब्त कर लिया। क्लीनिक संचालक के खिलाफ क्लीनिकल स्टैब्लिशमेंट एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

ब्लाक मेडिकल ऑफिसर डा. शैलेंद्र बड़थ्वाल ने बताया कि कोटद्वार के झूलाबस्ती गाड़ीघाट निवासी रमेश रावत ने वर्ष 2016 में लकड़ीपड़ाव मेें संचालित एक प्राइवेट क्लीनिक संचालक सरफराज अंसारी के यहां अपने बच्चे का इलाज कराया था। इंजेक्शन का साइड इफेक्ट हो गया था। डाक्टर का पर्चा नहीं होने के कारण क्लीनिक संचालक के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही थी। इसके कारण रमेेश रावत ने सीएम हेल्पलाइन पर मामले की शिकायत की थी। इसके जवाब में उनके पास इस मामले की जांच आई थी। जांच के तहत वह टीम को लेकर सरफराज के क्लीनिक पर गए थे। वहां जाकर जांच में क्लीनिक संचालक द्वारा मरीज को पर्चा नहीं दिए जाने की बात सामने आई। दवाइयों की जांच करने पर क्लीनिक में प्रतिबंधित दवाइयां पाई गईं। संचालक के पास वैद्य के कागजात पाए गए। इसके कारण क्लीनिक संचालक की सभी दवाइयों और कागजातों को जब्त कर लिया गया है। सीएमओ कार्यालय को क्लीनिकल स्टैब्लिशमेंट एक्ट के तहत कार्रवाई करने के लिए कागजातों को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed