{"_id":"577e8e6e4f1c1be6567fab7e","slug":"restraints-are-not-going-to-flee","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजबूरी में नहीं सुख के लिए हो रहा पलायन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजबूरी में नहीं सुख के लिए हो रहा पलायन
ब्यूरो/अमर उजाला श्रीनगर
Updated Thu, 07 Jul 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
संसदीय सचिव एवं स्थानीय विधायक गणेश गोदियाल ने पलायन को लेकर सबसे अलग राय दी है। उनका कहना है कि पहाड़ से पलायन मजबूरी में नहीं बल्कि सुख के लिए हो रहा है। उनका कहना है कि सेवानिवृत्ति के बाद या आर्थिक स्थिति अच्छी होने पर लोग मैदानी क्षेत्रों में पलायन कर रहे हैं, जबकि पहले लोग मजबूरी में पलायन करते थे। उन्होंने पर्यावरण को बचाने के लिए मध्य हिमालयी क्षेत्र को खाली करने की बात भी की।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को नमामि गंगे कार्यक्रम शुभारंभ के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक पहाड़ में हो रहे पलायन को सुख का पलायन बता गए। गोदियाल ने कहा कि पहाड़ में 70 फीसदी लोग मजबूरी से नहीं बल्कि सुख के लिए पलायन करते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने पर्यावरण को बचाने के लिए मध्य हिमालय क्षेत्र को खाली किए जाने की बात भी कही, ताकि यहां फिर से हरियाली लौट सके। गोदियाल के अनुसार मध्य हिमालय में लोग बाहर से आकर बसे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह उनके व्यक्तिगत विचार है।
विज्ञापन
इस पर अमल करना या ना करना सरकार का काम है। गोदियाल ने संबोधन के दौरान यह भी कहा कि वह जानते हैं कि मीडिया में मेरी इस बात को नकारात्मक रूप से खूब बढ़ा चढ़ा कर प्रकाशित किया जाएगा। ब्यूरो