फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Restoration of the deleted personnel strike

हटाए गए कर्मियों की बहाली को हड़ताल

Fri, 08 Jul 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी Updated Fri, 08 Jul 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन

ऊर्जा निगम में तैनात उपनल कर्मियों को हटाए जाने के विरोध में संविदा कर्मियों ने बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी है। उपनल कर्मियों की बहाली के लिए शुक्रवार को पौड़ी और सतपुली कार्यालयों में तैनात संविदा कर्मियों ने अधिशासी अभियंता कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। आंदोलन के दौरान तोड़फोड़ की आशंका कार्यालय में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था।

विज्ञापन


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पौड़ी और सतपुली कार्यालय के दर्जनों संविदा कर्मी सर्किट हाउस स्थित अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचे। कर्मचारी सुबह से ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि सरकार की उपनल कर्मियों को नहीं हटाए जाने की घोषणा के बाद भी विभाग की ओर से उपनल के माध्यम से तैनात कर्मियों को हटा दिया गया।
विज्ञापन


विभाग की ओर से आंदोलनरत कर्मियों को हटाने के लिए पुलिस बल का सहारा लिया गया, जो कि दुुुुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हटाए दोनों कर्मियों को बहाल करने के बाद ही आंदोलन को समाप्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान आरती रावत, पूनम, पूजा, धरम सिंह, तेजपाल रावत, संतोष ध्यानी, अनिल थपलियाल, दिनेश बहुगुणा, दिनेश  रावत, अजय भट्ट, जितेंद्र राणा, अनित सिंह, सुभाष  जोशी आदि मौजूद थे।

अधिशासी अभियंता अनूप कुमार सैनी का कहना है कि आंदोलनरत कर्मियों की ओर से विभाग में कोई तोड़फोड़ आदि की घटना न हो, इसके लिए पुलिस को बुलाया गया। कर्मियों ने उपनल के अनुबंध संख्या-23, 24 व 25 का उल्लंघन किया है। इस आधार पर उन्हें बहाल नहीं किया जा सकता।

उपनल कर्मियों का आंदोलन जारी
उपनल कर्मचारियों का आंदोलन शुक्रवार को भी जारी रहा। स्व. एचएन बहुगुणा मूर्ति स्थल पर एकत्रित कर्मियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी मांग की अनदेखी कर रही है।


तय किया गया कि जल्द ही सरकार के खिलाफ जुलूस-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान हिमांशु कुुमार, अनुराग, राजेंद्र रावत, प्रकाश कुकशाल, रीना, रेखा रावत, कुसुम सोनी, विजेंद्र आदि मौजूद थे। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed