फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   'Resolve to help needy children's education'

‘जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई में मदद का लिया संकल्प’

Sat, 11 Dec 2021 06:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
'Resolve to help needy children's education'
किंगडम ऑफ हेवन चाइल्ड केयर संस्था के स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि के साथ बच्चे। - फोटो : KOTDWAR
किंगडम ऑफ हेवन चाइल्ड केयर संस्था की ओर से अपना पहला स्थापना दिवस बच्चों के जन्मदिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षित करने और उनकी मदद का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

नगर के प्रेक्षागृह में आयोजित संस्था के स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर हेमलता नेगी एवं पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने किया। पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि वर्तमान में शिवपुर में संचालित किंगडम ऑफ हेवन चाइल्ड संस्था की ओर से समाज के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा ग्रहण करवाई जा रही है। अभी संस्था की ओर से 120 बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दी जा रही है। मेयर हेमलता नेगी ने संस्था को बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। संस्था के संयोजक नवीन मैसी एवं निधि मैसी ने कहा कि संस्था का प्रयास है कि समाज के किसी भी बच्चे की पढ़ाई के लिए आर्थिक कमजोरी आड़े नहीं आनी चाहिए। इस मौके पर देवेंद्र नैथन, पियूष प्रसाद, जगतपाल सिंह, धीरेंद्र सिंह बिष्ट, जितेंद्र बिष्ट, प्रवीण मैसी, चंदा मैसी और मीनाक्षी शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed