फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Residents of the area raised slogans in Dhumakot for the creation of Jaswantgarh district

Kotdwar News: जसवंतगढ़ जिला निर्माण के लिए क्षेत्रवासियों ने धुमाकोट में भरी हुंकार

Tue, 19 Aug 2025 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
Residents of the area raised slogans in Dhumakot for the creation of Jaswantgarh district
कोटद्वार/धुमाकोट। जसवंतगढ़ जिला संघर्ष समिति के बैनर तले मंगलवार को क्षेत्रवासियों और समिति के पदाधिकारियों ने धुमाकोट में राज्य सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। संघर्ष समिति के अध्यक्ष कर्नल राजदर्शन सिंह रावत व वरिष्ठ उपाध्यक्ष कर्नल रामरतन नेगी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में राज्य सरकार पर जसवंतगढ़ जिला गठन की मांग की अनदेखी का आरोप लगाया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने भारतीय सेना के साहस के प्रतीक महावीर चक्र विजेता अमर शहीद जसवंत सिंह रावत को याद करते हुए जिला निर्माण आंदोलन को गति देने पर जोर दिया। कहा कि जसवंतगढ़ जिला निर्माण की मांग के लिए क्षेत्रवासी संघर्ष कर रहे हैं। सरकार को अविलंब अमर शहीद जसवंत सिंह के नाम से जिले का निर्माण करना चाहिए। इस मौके पर पूर्व प्रमुख राजेश कंडारी, मधु बिष्ट, जंगबहादुर सिंह नेगी व कांग्रेस नेता रंजना रावत को जसवंतगढ़ रत्न 2025 सम्मान से भी सम्मानित किया गया। प्रदर्शन में समिति के संयोजक आरपी ध्यानी, सेवानिवृत्त कैप्टन राजेश ध्यानी, जीएस नेगी, राम प्रसाद डोबरियाल समेत कई लोग शामिल थे। सभी ने जसवंतगढ़ जिला गठन के लिए आंदोलन तेज करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed