{"_id":"575eecb24f1c1b094e11b794","slug":"reshma-kishore-kumar-songs-on-stage-gunje","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंच पर गूंजे किशोर कुमार व रेश्मा के गीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंच पर गूंजे किशोर कुमार व रेश्मा के गीत
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
Updated Mon, 13 Jun 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
ग्रीष्मोत्सव
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रीष्मोत्सव की छठी सांस्कृतिक संध्या मित्तल म्यूजिकल ग्रुप नई दिल्ली के नाम रही। ग्रुप की गायिका ने हिंदी सिनेमा के सुप्रसिद्ध गायक किशोर कुमार व रेश्मा की आवाज में कई पुराने हिंदी गाने सुुनाए।
विज्ञापन
ग्रुप की गायिका सुनीता कपूर व ललित माथुर ने तेरे चेहरे में वो जादू है..., बड़ी लंबी जुदाई..., पर्दे में रहने दो परदा ना उठाओ..., मेरे महबूब कयामत होगी..., समेत हिंदी सिनेमा के सुनहरे युग के कई शानदार गाने पेश किए। कार्यक्रम में आलिया और सानिया ने हिंदी और पंजाबी गीतों पर प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
हास्य कलाकार अमित बिहारी के चुटकुलों ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया। मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशर सिंह नेगी, पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, विजय शर्मा, धर्मवीर सिंह रावत, मुकेश नेगी आदि मौजूद थे। संचालन वीरेंद्र खंकरियाल ने किया।
विज्ञापन
रंगोली में रुखसार अव्वल
रंगोली प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। पशु-पक्षियों और गणेश आदि की बेहतरीन रंगोली बनाई। प्रतियोगिता जूनियर, सीनियर और ओपन वर्ग में आयोजित की गई। जूनियर वर्ग में रुखसार अंसारी प्रथम, स्वाति नेगी द्वितीय और काकुल नेगी तृतीय रही।
सीनियर वर्ग में सौम्या रावत प्रथम, साक्षी द्वितीय, मानसी तृतीय रही। ओपन वर्ग में अनुरागनी रावत प्रथम व मोनिका रावत द्वितीय रही। विभिन्न वर्गों में श्रेया, आयुष व गार्गी को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। संयोजक सभासद सुषमा मियां व निर्णायक संगीता रावत, अनूप रावत और नरेंद्र मिंया थे।