फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Repair of lower part of railway track, upper end ignored, stones rolling.

Kotdwar News: रेल ट्रैक के निचले हिस्से की मरम्मत, ऊपरी सिरे की अनदेखी, लुढ़क रहे पत्थर

Thu, 06 Feb 2025 10:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
Repair of lower part of railway track, upper end ignored, stones rolling.

विज्ञापन
कोटद्वार। रेल ट्रैक के सुदृढ़ीकरण के लिए रेलवे ने 70 लाख रुपये की कार्य योजना तो बनाई है, मगर ऊपरी हिस्से से लुढ़क रहे पत्थरों को रोकने पर ध्यान नहीं दिया। आए दिन पत्थर (बोल्डर) प्लेटफाॅर्म और रेल ट्रैक पर गिर रहे हैं। प्लेटफाॅर्म पर किए गए कार्य को नुकसान पहुंचने और यात्रियों के चोटिल होने की आशंका बनी है।अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत रेलवे स्टेशन के नए भवन का निर्माण किया जा रहा है। भवन की ऊपरी मंजिल का निर्माण चल रहा है। पिछले कुछ वर्षों में हुई तेज वर्षा से प्रभावित होकर रेल ट्रैक के नीचे मिट्टी कटान होने का संज्ञान लेते हुए डीआरएम राजकुमार ने भवन निर्माण के साथ साथ रेल ट्रैक सुदृढ़ीकरण के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए थे। 70 लाख रुपये की बजट स्वीकृति होने पर दो महीने पहले रेल ट्रैक के निचले हिस्से में पिचिंग (मिट्टी की ढांग पर पत्थर चढ़ाना) का काम शुरू किया गया। रेलवे स्टेशन के यार्ड में सुरक्षा दीवार बनाकर रेल ट्रैक की साइड का काफी हिस्सा सुरक्षित किया जा चुका है।



रेलवे स्टेशन क्षेत्र भौगोलिक दृष्टि से सीढ़ीनुमा स्थल है। यहां सबसे निचले हिस्से को पिचिंग कर सुरक्षित किया जा रहा है, जबकि सबसे ऊपरी क्षेत्र में कमजोर पड़ चुके टीलों पर किसी का ध्यान नहीं है। रोजाना दो-चार पत्थर टीले से लुढ़ककर गिर रहे हैं। नजीबाबाद-कोटद्वार के बीच ट्रेन से आवागमन करने वाले दैनिक यात्री रवि कुमार, मो. यूसुफ, ओमपाल शर्मा ने बताया कि इस समस्या से निजात के लिए ऊपरी सिरे में भी पिचिंग की जानी चाहिए।
विज्ञापन


.



अभी पहली प्राथमिकता नए भवन का निर्माण जल्द से जल्द पूरा करना है। निचले हिस्से में पिचिंग का काम चल ही रहा है। ऊपरी हिस्से में सीढ़ीनुमा रास्ता और उसके आसपास क्षेत्र में मार्च तक काम कर सुधार कराया जाएगा। -सुबोध चौहान, प्रभारी, गति शक्ति यूनिट, रेलवे मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed