फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Repair of all irrigation gullies including right Malan feeder

दायीं मालन फीडर समेत सभी सिंचाई गूलों की हो मरम्मत

Sat, 11 Jun 2022 09:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 09:18 PM IST
विज्ञापन
Repair of all irrigation gullies including right Malan feeder
अखिल भारतीय किसान सभा ने भाबर क्षेत्र में दांयी मालिनी फीडर समेत अन्य सिंचाई गूलों की मरम्मत कराने की मांग उठाई है। संगठन के पदाधिकारियों ने मांग को लेकर सिंचाई एवं लघु सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज को ज्ञापन प्रेषित किया है।
विज्ञापन

किसान सभा के संरक्षक जीएस नेगी, जेपी बहुखंडी, मधुसूदन सिंह नेगी, गोपाल दत्त कुकरेती, पंकज कुकरेती, अनिल जोशी, पुरुषोत्तम डबराल, जगदीश सिंह, शशि विलास कुकरेती, शेर सिंह नेगी, गिरीश चंद्र सिंह बिष्ट, दीपक रावत, प्रवीन तोमर, कुबेर जलाल, भुवन जलाल ने कहा कि भाबर क्षेत्र के अंतर्गत दांयी मालिनी फीडर से कलालघाटी, किशनपुर, सिगड्डी, झंड़ीचौड़, हल्दूखाता क्षेत्र के कई गांवों को सिंचाई की सुविधा मिलती है। वर्तमान में नहर जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। मुख्य फीडर से संबद्ध सिंचाई गूलें भी रखरखाव व मरम्मत के अभाव में क्षतिग्रस्त हो गई है। सिंचाई गूलों की दोनों ओर की पटरियां जगह-जगह टूटने से टेल के इलाकों में काश्तकारों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। यदि समय रहते नहरों और सिंचाई गूलों की मरम्मत नहीं कराई गई और इन पर हुए अतिक्रमण नहीं हटाए गए, तो सिंचाई गूलों का धरातल से नामोनिशान मिट जाएगा। साथ ही जल्द ही कृषि योग्य भूमि बंजर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed