फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Reorganization of Uttarakhand Sarvodaya Mandal

उत्तराखंड सर्वोदय मंडल का पुनर्गठन

Wed, 15 Sep 2021 07:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 07:11 PM IST
विज्ञापन
Reorganization of Uttarakhand Sarvodaya Mandal
गांधी विचार की प्रमुख शीर्ष संस्था अखिल भारतीय सर्व सेवा संघ की राज्य इकाई की बैठक में उत्तराखंड सर्वोदय मंडल का पुनर्गठन किया गया। इस दौरान काठगोदाम निवासी इस्लाम हुसैन को अध्यक्ष और कोटद्वार के सुरेंद्र लाल आर्य को महामंत्री का दायित्व सौंपा गया। बैठक में सर्वोदय के दर्शन को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

महामंत्री सुरेंद्र लाल आर्य ने कोटद्वार लौटने पर बताया कि लक्ष्मी आश्रम कौसानी में हुई सर्वोदयी और गांधीवादियों की बैठक में उत्तराखंड सर्वोदय मंडल के चुनाव सर्वसम्मति से हुए। रुद्रप्रयाग के देवेंद्र बहुगुणा को उपाध्यक्ष चुना गया। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ गांधीवादी नेता राधा बहन ने की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में गांधीजी के विचारों को फैलाने की आवश्यकता है। बिना गांधी जीवन दर्शन के भारत की कल्पना भी नहीं की जा सकती। उत्तराखंड सर्वोदय मंडल के पूर्व अध्यक्ष सुरेश भाई ने अपने कार्यकाल के कार्यों का विवरण देते हुए सभी के सहयोग पर धन्यवाद दिया। नव गठित कार्यकारिणी ने सर्वोदय मंडल की मजबूती के लिए सभी गांधीजनों से जुटने की अपील की। बैठक में नीमा बहन, वरिष्ठ गांधीवादी नंद किशोर उपाध्याय, देहरादून सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष यशवीर आर्य, साहिब सिंह सजवाण, बसंती बहन, हरबीर सिंह कुशवाहा, रमेश चंद्र यादव, कांति बहन, हंसी बहिन, कृष्णा बहिन, अर्चना बहुगुणा, रमेश पंत, डेविड भाई गोपाल भाई, आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तराखंड के प्रधान गोविंद सिंह भंडारी सहित अनेक सर्वोदयी सेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed